Happy International Women's Day!
International Women's Day के दिन महिलाओं के स्वास्थ्य की ओर सबका ध्यान खींचते हुए फिट हिंदी, महिलाओं की 5 स्त्री रोग सम्बंधी समस्याओं के कारण, बचाव और इलाज के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाला है.
हम अक्सर देखते हैं, महिलाएं घर-गृहस्थी, बच्चे और ऑफिस के कामों में उलझ कर अपने स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं को कई बार अनदेखा कर देती हैं. जिसकी वजह से ऐसा भी होता है कि समस्याएं बढ़ जाती हैं और समय पर इलाज नहीं कराने का हर्जाना भरना पड़ता है.
इस विषय से जुड़े सवालों के जवाब के लिए फिट हिंदी ने गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की निदेशक और वेल वुमन क्लिनिक की फाउंडर ,डॉ नुपुर गुप्ता से बातचीत की.

