Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बांग्लादेश के वीडियो TMC कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई के बताकर वायरल

बांग्लादेश के वीडियो TMC कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई के बताकर वायरल

यह दोनों वीडियो पश्चिम बंगाल के नहीं बल्कि बांग्लादेश के हैं इनका भारत से कोई संबंध नहीं है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>बांग्लादेश के वीडियो TMC कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई के बताकर वायरल</p></div>
i

बांग्लादेश के वीडियो TMC कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई के बताकर वायरल

(Altered By The Quint)

advertisement

बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कुछ लड़कों पर लाठीचार्ज कर रही हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में भी भीड़ और सुरक्षाबलों के बीच टकराव देखा जा सकता है.

दावा: इन दोनों वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर TMC के कार्यकर्ताओं पर हो रही पुलिस की कार्रवाई का बताकर शेयर किया जा रहा है.

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह दोनों वीडियो पश्चिम बंगाल के नहीं बल्कि बांग्लादेश के हैं इनका भारत से कोई संबंध नहीं है.

  • दोनों वीडियो बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए प्रदर्शनों के हैं.

पहला वीडियो -

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक/Altered By The Quint)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

वीडियो की पड़ताल: हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें इस क्लिप का पूरा वीडियो ATN Bangla News नाम के इस फेसबुक पेज पर मिला जिसे 06 फरवरी 2026 को अपलोड किया गया था.

  • इस वीडियो के कैप्शन को बांग्ला से हिंदी में अनुवाद करने पर पता चला कि 'यह वीडियो ढाका में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें पुलिस को एक प्रदर्शनकारी को पीटते हुए देखा जा सकता है.'

इसके सिवा यह वीडियो हमें बांग्लादेश की एक अन्य न्यूज वेबसाइट 'Barta Bazar' की 06 फरवरी 2026 की इस फेसबुक पोस्ट में मिला जहां इस वीडियो को बांग्लादेश का बताया गया था.

  • इस वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें एक बोर्ड नजर आया जिसके ऊपर DECO VIEW लिखा हुआ था, गूगल स्ट्रीट व्यू पर Deco View कीवर्ड सर्च करने पर हमने पाया कि यह लोकेशन बांग्लादेश के ढाका शहर की थी.

  • गूगल मैप्स पर नजर आ रहे बोर्ड पर लिखे पते के मुताबिक यह जगह ढाका के न्यू एस्काटॉन रोड का है.

वायरल वीडियो में नजर आ रही लोकेशन बांग्लादेश के ढाका ही है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/वायरल वीडियो/गूगल मैप्स)

दूसरा वीडियो -

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं )

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

दूसरे वीडियो की पड़ताल: इस वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करने पर यह वीडियो हमें इन बांग्लादेशी यूजर्स की इन (यहां और यहां ) फेसबुक पोस्ट पर मिली, जहां इस वीडियो को शाहबाग का बताया गया था.

  • वायरल वीडियो की लोकेशन की पड़ताल के लिए हमने वायरल वीडियो में नजर आ रही निशानियों पर गौर किया इसमें हमें पिलर नंबर 534 दिखाई दिया.

  • इस जानकारी का इस्तेमाल कर हमने Google Maps पर उस जगह का पता लगाया और यह पाया कि यह लोकेशन ढाका के काजी नजरुल इस्लाम एवेन्यू के पिलर नंबर 534 की है.

वायरल वीडियो की लोकेशन ढाका के बांग्लादेश का है.  

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

निष्कर्ष: बांग्लादेश में हुए प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के वायरल वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT