Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Fact Check: ओडिशा में हुआ यह प्रदर्शन BJP नहीं, शराब बिक्री के खिलाफ था

Fact Check: ओडिशा में हुआ यह प्रदर्शन BJP नहीं, शराब बिक्री के खिलाफ था

हमें पता चला कि यह विरोध शराब की बिक्री के खिलाफ है, न कि बीजेपी सरकार के खिलाफ.

Anika K
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>ओडिशा में हुआ यह प्रदर्शन BJP नहीं, शराब बिक्री के खिलाफ था</p></div>
i

ओडिशा में हुआ यह प्रदर्शन BJP नहीं, शराब बिक्री के खिलाफ था

(Altered By The Quint)

✕

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ओडिशा में महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है और वह लोग अवैध व सस्ती शराब की बिक्री बंद करने की मांग कर रही हैं.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

(ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा भ्रामक है.

इस वीडियो में ओडिशा के नबरंगपुर में आदिवासी महिलाओं के नेतृत्व में हो रहा एक विरोध-प्रदर्शन दिखाया गया है, जिसमें शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है.

हमें कैसे पता चला?: हमने गूगल लेंस का इस्तेमाल करके वीडियो पर 'रिवर्स इमेज सर्च' किया, जिससे हमें 'डिफरेंट.ओडिशा' (different.odisha) नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट की यह पोस्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य दिखाई दे रहे थे.

  • इस पोस्ट के कैप्शन के मुताबिक यह वीडियो ओडिशा के नबरंगपुर में चल रहे शराब-विरोधी आंदोलन का है, जहां हजारों महिलाएं शराब के सेवन के खिलाफ आवाज उठा रही हैं.

  • इस वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह प्रदर्शनकारी जनजातीय समुदायों की सुरक्षा के लिए शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं. इसमें देसी शराब और अन्य सभी तरह के मादक पेय शामिल हैं.

पोस्ट में बताया गया है कि प्रदर्शनकारी शराब की सभी तरह की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं.

(सोर्स: इंस्टाग्राम/स्क्रीनशॉट)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

PIB का स्पष्टीकरण: प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के फैक्ट-चेकिंग विंग ने भी एक स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वीडियो में ओडिशा के नबरंगपुर में महिलाओं के नेतृत्व में हो रहा एक विरोध प्रदर्शन दिख रहा है, जिसमें वे शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही हैं.

निष्कर्ष: वायरल वीडियो में ओडिशा के नबरंगपुर में महिलाओं के नेतृत्व में हो रहा एक विरोध प्रदर्शन दिखाया गया है, जिसमें शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT