Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019तुकाराम मुंढे का यह वीडियो ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने का नहीं है

तुकाराम मुंढे का यह वीडियो ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने का नहीं है

यह वीडियो ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों का नहीं है.

Faizan
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>तुकाराम मुंढे का यह वीडियो ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने का नहीं है</p></div>
i

तुकाराम मुंढे का यह वीडियो ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने का नहीं है

Altered By The Quint)

✕

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महाराष्ट्र के खाद्य विकास प्राधिकरण (FDA) के चीफ तुकाराम मुंढे को छात्रों के साथ वीडियो रिकॉर्ड करते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे तुकाराम मुंढे!."

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • तुकाराम मुंढे का यह वीडियो गलत संदर्भ में पेश किया गया है.

  • यह वीडियो ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों का नहीं है बल्कि सिडेनहैम कॉलेज के छात्रों के एक कार्यक्रम का है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो The Times of India और Times Now के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दिखाई दिया.

  • इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "महाराष्ट्र FDA प्रमुख तुकाराम मुंडे ने एक कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया, जिसमें 'जेन Z' (Gen Z) के प्रतिभागी नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, "जेन Z: ऊर्जा का पावरहाउस." (अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद)

  • इसके सिवा हमारी सर्च में हमें तुकाराम मुंढे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो मिली जो वायरल वडियो से मेल खा रही थी.

  • तुकाराम मुंढे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को 10 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमने इस वीडियो पर भी रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया जिससे हमें thebmssociety_sydenham नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो से मेल खाते हुए यह वीडियो मिले जिनके बारे में लिखा था कि, "तुकाराम मुंडे सिडेनहैम के मैनेजमेंट कॉन्क्लेव '26 में."

  • हमने वायरल वीडियो और सिडेनहैम कॉलेज के 'मैनेजमेंट कॉन्क्लेव '26 के वीडियो को आपस में मिलाया और पाया इनमें कई समानताएं थीं.

  • तुकाराम मुंडे के कपड़े, बैकग्राउंड में नजर आ रहे छात्र और वीडियो के पीछे का बैकग्राउंड आपस में मेल खा रहे थे, जिससे यह साफ हो गया था कि यह वीडियो सिडेनहैम कॉलेज के 'मैनेजमेंट कॉन्क्लेव का है, जहां ज्ञानेश कुमार से जुड़ा कोई भी प्रदर्शन नहीं किया गया था.

दोनों वीडियो में समानताओं को देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

निष्कर्ष: तुकाराम मुंढे के कॉलेज के कार्यमक्रम में हिस्सा लेने के वीडियो को ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT