
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो बड़े बंदर और एक छोटा बंदर बालकनी में बैठे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आतिशबाजी चलने पर वे डर जाते हैं.
इस वीडियो को लोगों में दया और संवेदना जगाने के लिए शेयर किया जा रहा है, ताकि वे दिवाली के दौरान बेजुबान जानवरों का भी खयाल रखें.
हमें सच कैसे पता चला?: हमने वायरल वीडियो पर 'रिवर्स इमेज सर्च' किया, जिससे हमें एक फेसबुक पोस्ट मिली जिसमें यही वीडियो शेयर किया गया था.
हमने देखा कि इस पोस्ट पर 'AI कंटेंट' का लेबल लगा हुआ था.
इस वीडियो पर AI कंटेंट का लेबल लगा था.
(सोर्स: फेसबुक/Altered By The Quint )
इसके सिवा हमें Reddit पर यह पोस्ट मिली जिसमें यह वीडियो शेयर किया गया था. वहां एक कमेंट करने वाले ने फेसबुक पोस्ट का लिंक दिया था, जिसे उसने इस वीडियो का सोर्स बताया था.
हमने देखा कि 'Love.nature.48' नाम के यूजर की यह पोस्ट, इस क्लिप का सबसे साफ वर्जन होने के साथ-साथ सबसे पुरानी भी थी, जिसे 1 नवंबर 2026 को शेयर किया गया था.
इस वीडियो पर भी 'AI कंटेंट' का लेबल लगा था, लेकिन इससे पता चला कि यह लेबल उस व्यक्ति ने लगाया था जिसने सबसे पहले इस कंटेंट को शेयर किया था.
इस पेज की पड़ताल करने पर हमने पाया कि यहां केवल जानवरों के AI-जनरेटेड वीडियो शेयर किए गए थे, और दावे में जिस वीडियो का जिक्र है, वह उनका सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो था.
जब हमने इस वायरल वीडियो को Hive Moderation के AI-जनरेटेड कंटेंट डिटेक्टर पर चेक किया, तो यहां इस वीडियो के AI से बने होने की 88.8 प्रतिशत संभावना जताई गई.
टूल ने इस बात की संभावना जताई कि यह वीडियो 'सीडेंस' (Seedance) का इस्तेमाल करके बनाया गया हो सकता है.
(सोर्स: हाइव मॉडरेशन/स्क्रीनशॉट)
निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर तीन बंदरों के आतिशबाजी से डरने का एक AI-जनरेटेड वीडियो वायरल हो गया है, जिसे यूजर्स ने असली वीडियो मान लिया है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)