
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति हिंदू धर्म के आराध्य कृष्ण की मूर्ति पर डंडे से हमला करता है और तभी कुछ देर बाद वहां एक गाय आकर उस व्यक्ति पर हमला कर देती है.
दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई है.
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
यह असली घटना का वीडियो नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करने पर हमें ऐसी कोई आधिकारिक न्यूज रिपोर्ट या पोस्ट नहीं मिली जिसमें वायरल घटना का जिक्र किया गया हो.
इसके सिवा इस वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें ऐसी कई कमियां नजर आईं जो अक्सर AI से बने वीडियो में पाई जाती हैं. इस शक की पुष्टि करने के लिए हमने इस वायरल वीडियो को AI से बनने वाले कंटेंट की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया.
Hive पर इस वीडियो के AI से बने होने की 99 प्रतिशत संभावना जताई गई.
इसके सिवा हमने इस वीडियो को DeepFake-O-Meter पर चेक किया वहां भी इस वीडियो के AI से बने होने की 75 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत संभावना जताई गई.
वीडियो के AI से बने होने की प्रबल संभवना जताई गई.
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Deep-Fake-O-Meter)
निष्कर्ष: कृष्ण की मूर्ति पर हमले करते युवक का वायरल वीडियो असली नहीं AI है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)