Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कंगना ने नहीं कहा भारत को 'भूखा-नंगा', वीडियो एडिटेड है

कंगना ने नहीं कहा भारत को 'भूखा-नंगा', वीडियो एडिटेड है

वायरल वीडियो अधूरा है और उसमें कांट-छांट की गई है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>भारत को 'भूखा-नंगा' बोलती कंगना रनौत का यह वीडियो एडिटेड है</p></div>
i

भारत को 'भूखा-नंगा' बोलती कंगना रनौत का यह वीडियो एडिटेड है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें भारत को एक भूखा नंगा देश बोलते हुए सुना जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को पीएम मोदी के कार्यकाल से जोड़कर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कंगना रनौत ने भारत के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल किया है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है, वायरल वीडियो में छेड़छाड़ की गई है.

  • पूरे वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मीडिया से बात कर रही थीं. वह इस बात का जिक्र कर रही थीं कि कैसे पहले कुछ फिल्मों में भारत को एक "गरीब देश" के तौर पर दिखाया जाता था; और अब उसके उलट ताकतवर देश दिखाया जाता है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें इस क्लिप का पूरा वीडियो न्यूज एजेंसी ANI की 25 मार्च 2026 की X पोस्ट पर मिली.

ANI के इस पूरे वीडियो में वायरल क्लिप वाला हिस्सा 01:38 मिनट से सुना जा सकता है जहां पत्रकार कंगना रनौत से धुरंधर 2 फिल्म को लेकर सवाल करती हैं.

  • इस सवाल के जवाब में कंगना कहती हैं कि, "आज यह प्लेटफॉर्म है ही ऐसी फिल्मों का जो की भारत जो है भूखा-नंगा एक ऐसी जगह से उस फिल्मों से उभरकर अब नए भारत की तस्वीर है, जितना यह लोगों ने गुमराह किया है भारत की इमेज को ख़राब किया है, धुरंधर 2 जैसी फ़िल्में देखें, आप देशभक्ति की फ़िल्में देखें, नए भारत की तस्वीर देखें, इसके लिए ऐसे प्लेटफॉर्म होने चाहिए."

  • पूरा वीडियो सुनने से यह साफ होता है कि वह भारत को भूखा-नंगा नहीं कह रही थीं बल्कि कुछ फिल्मों का जिक्र कर रही थी जिनमें भारत की ऐसी छवि दिखाई जाती है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इसके सिवा हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं जिनमें इस कार्यक्रम के दौरान उनकी बातचीत का जिक्र था; इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म 'धुरंधर 2' की तारीफ की और सिनेमा में भारत की बदलती छवी के बारे में बात की थी. इनमें से किसी भी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि उन्होंने भारत को एक 'गरीब देश' कहा है.

इस खबर को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/दैनिक जागरण)

निष्कर्ष: भारत को भूखा नंगा बोलते कंगना रनौत का वायरल वीडियो असली नहीं है बल्कि अधूरे वीडियो में छेड़छाड़ कर शेयर किया गया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT