Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अस्पताल में सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे पीएम की ये फोटो असली नहीं

अस्पताल में सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे पीएम की ये फोटो असली नहीं

ये फोटो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई गई है

खुशी महरोत्रा
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>दावा है कि पीएम मोदी अस्पताल में सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे</p></div>
i

दावा है कि पीएम मोदी अस्पताल में सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे

फोटो : स्क्रीनशॉट/X/Altered by The Quint

advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर वायरल है, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं. फोटो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनिया गांधी को 24 मार्च को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी बीच ये फोटो वायरल है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें.

क्या दावा सही है ? : नहीं, यह दावा गलत है क्योंकि यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : सबसे पहले, हमने वायरल फोटो को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया, लेकिन हमें इस दावे को साबित करने के लिए कोई विश्वसनीय सोर्स नहीं मिला.

इसके बाद हमने खबरों की जांच की कि क्या पीएम मोदी अस्पताल में सोनिया गांधी से मिलने गए थे? लेकिन इस दावे को साबित करने के लिए कोई भी खबर हमें नहीं मिली.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमने जब वायरल तस्वीर को ध्यान से देखा तो पाया कि फोटो में सोनिया गांधी का अंगूठा दिखाई नहीं दे रहा था. इसके अलावा, तस्वीर का टेक्सचर बहुत स्मूद लग रहा था, जिससे शक पैदा होता है कि ये AI से बनी हो सकती है.

फोटो में हमें कई खामियां मिलीं

सोर्स : Altered by The Quint

इसके बाद, हमने इस तस्वीर को AI-डिटेक्शन टूल Hive Moderation पर चेक किया, सामने आया कि इसके AI से बने होने की संभावना 99.99% है.

फोटो में हमें कई खामियां मिलीं

सोर्स : Altered by The Quint

निष्कर्ष: पीएम मोदी के अस्पताल में श्रीमती गांधी से मिलने की दिख रही वायरल फोटो AI से बनाई गई है और असली नहीं है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT