Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019जाट और किसानों पर बोलते जयंत चौधरी के बयान वाला यह ग्राफिक फर्जी है

जाट और किसानों पर बोलते जयंत चौधरी के बयान वाला यह ग्राफिक फर्जी है

वायरल ग्राफिक फर्जी है; नवभारत टाइम्स ने भी इसे फर्जी बताया है.

Faizan
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>जाट और किसानों पर बोलते जयंत चौधरी के बयान वाला यह ग्राफिक फर्जी है</p></div>
i

जाट और किसानों पर बोलते जयंत चौधरी के बयान वाला यह ग्राफिक फर्जी है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर नवभारत टाइम्स के लोगो वाला एक ग्राफिक वायरल हो रहा है जिसमें कतिथ तौर पर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नेता और अध्यक्ष जयंत चौधरी का एक बयान दिखाया गया है.

ग्राफिक में क्या है ? इस ग्राफिक में लिखा है कि. " मैंने क्या ठेका लिया है जाट समाज का जो 700 जाट किसान मरे तो मरे, जयंत चौधरी RLD के अध्यक्ष."

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • जयंत चौधरी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.

  • वायरल ग्राफिक फर्जी है; नवभारत टाइम्स ने भी इसे फर्जी बताया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग के X अकाउंट पर यह पोस्ट मिली, जिसमें वायरल ग्राफिक के बारे में जानकारी दी गई थी.

  • इस पोस्ट में लिखा था कि, "यह पोस्ट पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है. इसमें केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी जी के नाम से एक ऐसा बयान प्रसारित किया जा रहा है, जो उन्होंने दिया ही नहीं है.

  • इस तरह फर्जी बयान बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाना गंभीर मामला है. संबंधित एजेंसियों से अनुरोध है कि इसकी जांच कर फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए."

  • यहां से अंदाजा लेकर हमने नवभारत टाइम्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स चेक किए. हमारी सर्च में हमें नवभारत टाइम्स के X अकाउंट पर यह पोस्ट मिली जिसमें शामिल ग्राफिक असली ग्राफिक से मेल खा रहा था.

  • इसमें लिखा था कि, "केंद्रीय राज्य मंत्री और RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इशारों में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, "अब शांत रहने का वक्त नहीं है. कुछ बातें बर्दाश्त के बाहर होती हैं."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इसके सिवा हमारी सर्च में हमें वायरल ग्राफिक को लेकर नवभारत टाइम्स के आधिकरिक X अकाउंट पर यह पोस्ट मिली जिसमें इस ग्राफिक को फर्जी बताया गया था और लिखा था कि, "पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर NBT के नाम से कई पोस्ट वायरल हो रही हैं और उन फर्जी पोस्ट के जरिये भ्रामक संदेश फैलाए जा रहे हैं.

  • NBT की किसी भी खबर की सत्यता जांचने के लिए केवल NBT के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें."

इससे संबंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें ऐसी कोई आधिकारिक न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें जयंत चौधरी के इस तरह का बयान देने की कोई पुष्टि की गई हो.

निष्कर्ष: किसानों पर जयंत चौधरी का बयान बताकर नवभारत टाइम्स के लोगो वाला वायरल ग्राफिक फर्जी है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT