Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ कोर्ट के FIR का आदेश देने का दावा गलत है

हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ कोर्ट के FIR का आदेश देने का दावा गलत है

यह वीडियो असली नहीं है बल्कि AI की मदद से बनाई गई है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ कोर्ट के FIR का आदेश देने का दावा गलत है</p></div>
i

हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ कोर्ट के FIR का आदेश देने का दावा गलत है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक न्यूज एंकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के इस्तीफे देने और उनके खिलाफ एफआईआर होने की बात कर रही है.

वीडियो में क्या है ? वायरल वीडियो में एक न्यूज एंकर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "असम के नफरती मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने वाली है मुसलमानों के खिलाफ नफरत भरे बयान देने पर कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है, कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. "

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

सच क्या है ? यह वीडियो असली नहीं है बल्कि AI की मदद से बनाई गई है.

  • सुप्रीम कोर्ट में हिमंता बिस्वा सरमा के बयानों के खिलाफ याचिका दायर और स्वीकार जरूर की गई है लेकिन अबतक इसमें कोई फैसला नहीं आया है.

  • हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ कोर्ट से FIR का कोई आदेश नहीं आया है न ही SIT के गठन का कोई आदेश आया है, उनके खिलाफ दायर की गई याचिका में इसकी मांग की गई है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह रिपोर्ट लिखे जाने तक ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है.

  • हिमंता बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने को लेकर भी कोर्ट ने कोई टिपण्णी नहीं की है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें लिखा हो कि कोर्ट ने हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ FIR दर्ज करवाने का आदेश दिया हो.

  • हिमंता बिसवा सरमा के भविष्य में सीएम पद के इस्तीफे को लेकर पुष्टि की भी कोई खबर नहीं है.

  • इसके सिवा हमें इस वीडियो में एंकर के हाव-भाव और आवाज के मेल ना खाने से वीडियो में छेड़छाड़ होने का शक हुआ.

  • हमने इस वीडियो को AI कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया, जहां हमें इस वीडियो के AI से बने होने की 78 प्रतिशत संभावना जताई गई.

Hive पर इस वीडियो के AI से बने होने की 78 प्रतिशत संभावना जताई गई है. 

सोर्स - स्क्रीनशॉट

LiveLaw के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में हुई पहली सुनवाई में ही चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को इस मामले को लेकर हाई कोर्ट जाने का आदेश दिया था, CJI ने सुप्रीम कोर्ट में आगे इस मामले पर सुनवाई से साफ इंकार किया है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

क्या है विवाद ? सुप्रीम कोर्ट में हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ पिटीशन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की लीडर एनी राजा और कुछ दूसरे लोगों ने फाइल की थीं. उन्होंने सरमा के 'मिया मुसलमानों' पर अप्पतिजनक कमेंट्स, उनके इकोनॉमिक बॉयकॉट की अपील वाले कमेंट्स, और BJP असम के X पर हाल ही में पोस्ट किए गए एक वीडियो, जिसमें सरमा उन लोगों पर गोली चला रहे हैं जो साफ तौर पर मुसलमान हैं. इन सभी आरोपों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर की थी.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT