
advertisement
सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जा रही है. जिसमें बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को हाइवे पर पुलिस के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए देखा जा सकता है.
दावा: इस तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गिरिराज सिंह का काफिला सिमरिया सिक्स लेन पर ओवर स्पीड गाड़ी लेकर जा रहा था, तभी 5000 का चालान हुआ है.
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल तस्वीर को ध्यान से देखने पर पाया कि इस तस्वीर के नीचे दाई तरफ Google Gemini AI के बने फोटो का वॉटरमार्क लगा हुआ था.
इसके सिवा तस्वीर में गाड़ी की नंबर प्लेट और पुलिस वालों के एक सामान्य मुद्रा में खड़े होने जैसे कुछ गड़बड़ियां नजर आ रही थी.
यहां से हमें इस तस्वीर के AI से बने होने का शक हुआ.
तस्वीर में कुछ Gemini AI के वॉटरमार्क को देखा जा सकता है.
(सोर्स - स्क्रीनशॉट)
हमने इस तस्वीर को AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल Is it AI ? पर चेक किया, जहां इस तस्वीर के AI से बने होने की 99 प्रतिशत संभावना जताई गई.
इस तस्वीर के AI से बने होने की 99 प्रतिशत संभावना जताई गई है.
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Is it Ai ?)
हमने इस फोटो को AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले एक अन्य टूल Deepfake-O-Meter पर चेक किया, वहां भी इस तस्वीर के AI से बने होने की 99 प्रतिशत तक सम्भावना जताई गई.
इस तस्वीर के AI से बने होने की 99 प्रतिशत तक सम्भावना जताई गई.
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Deepfake-O-Meter)
हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वनसीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें यह पुष्टि की गई हो की बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का चालान काटा गया हो.
निष्कर्ष: चालान कटने और पुलिस के सामने हाथ जोड़े खड़े गिरिराज सिंह की वायरल तस्वीर असली नहीं है बल्कि AI की मदद से बनाई गई है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)