
advertisement
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से जुड़ा एक बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इन पोस्ट्स में दावा किया गया है कि नेतन्याहू ने कहा है, "भारत को बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा करनी चाहिए."
क्या यह दावा सच है? नहीं, यह दावा गलत है, क्योंकि हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट या आधिकारिक बयान नहीं मिला. जिससे यह साबित हो सके की बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐसा कोई बयान दिया है.
हमें क्या मिला: सबसे पहले, WebQoof टीम ने नेतन्याहू के इस बयान की पुष्टि के लिए मीडिया रिपोर्ट्स को ढूंढा. लेकिन हमारी सर्च में हमें कोई भी ऐसी आधिकारिक रिकॉर्ड या रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें इजरायली PM ने बांग्लादेश में हिंदुओं के बारे में कुछ कहा हो.
हमने हिब्रू भाषा में भी सर्च किया ताकि यह पता चल सके कि क्या इजरायली मीडिया ने इस विषय पर कोई रिपोर्ट पब्लिश की है. लेकिन हमें इसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली.
इसके अलावा इजरायल और बांग्लादेश के बीच कोई भी कूटनीतिक संबंध नहीं हैं; बांग्लादेश का रुख फिलिस्तीन के पक्ष में रहा है.
बांग्लादेश ने अपने नागरिकों के इजरायल जाने पर 'यात्रा प्रतिबंध' भी लगा रखा है.
यही नहीं, अमेरिका और इजरायल के टार्गेटेड हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद कई दक्षिण एशियाई देशों में विरोध प्रदर्शन भी भड़क उठे थे.
निष्कर्ष: हमें ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं मिला जिससे यह पता चले कि नेतन्याहू ने बांग्लादेश में हिंदुओं के पक्ष का समर्थन किया हो.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)