Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019CJP प्रदर्शनकारियों के हाइड्रोजन ट्रेन पर पत्थरबाजी करने का दावा झूठा है

CJP प्रदर्शनकारियों के हाइड्रोजन ट्रेन पर पत्थरबाजी करने का दावा झूठा है

हमें पता चला कि वीडियो में बिहार के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्र एक ट्रेन पर पत्थर फेंकते हुए दिख रहे हैं.

Anika K
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>CJP प्रदर्शनकारियों के हाइड्रोजन ट्रेन पर पत्थरबाजी करने का दावा झूठा है</p></div>
i

CJP प्रदर्शनकारियों के हाइड्रोजन ट्रेन पर पत्थरबाजी करने का दावा झूठा है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रदर्शनकारी नई हाइड्रोजन ट्रेन पर पत्थर फेंक रहे हैं.

  • सांसद रेखा शर्मा ने भी इसी दावे के साथ इस वीडियो को रीपोस्ट किया है.

  • हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाली इस नई ट्रेन का उद्घाटन 17 जुलाई 2026 को किया गया था और यह नॉर्दर्न रेलवे जोन के जींद-सोनीपत सेक्शन के बीच चलती है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स: X/स्क्रीनशॉट)

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखा जा सकता है.

(सोर्स: X/स्क्रीनशॉट)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह सच है?: नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • इस वायरल वीडियो में बिहार के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्र एक ट्रेन पर पत्थर फेंकते हुए दिख रहे हैं.

हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने Google Lens का इस्तेमाल कर वीडियो पर रिवर्स इमेज सर्च किया और यह पाया कि 14 जून 2026 को एक वीडियो अपलोड किया गया था, जिसमें दिख रहे दृश्य वायरल वीडियो से मेल खा रहे थे.

  • पोस्ट के नीचे दिए गए कैप्शन के मुताबिक यह घटना बिहार में हुई थी.

यह वीडियो 14 जून को पोस्ट किया गया था. 

(सोर्स: Instagram/स्क्रीनशॉट)

  • दोनों वीडियो को मिलाने पर हमने पाया कि इनमें समानताएं देखीं जा सकती हैं.

दोनों वीडियो में समानताओं को यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स - इंस्टाग्राम/स्क्रीनशॉट)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
  • हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च किए जिसमें हमें इस घटना पर एक रिपोर्ट मिली.

  • रिपोर्ट में दिए गए विजुअल्स में वही लोकोमोटिव दिख रहा है जो वायरल वीडियो में दिख रहा है.

दोनों विजुअल्स की तुलना यहां देखा जा सकता है.

(सोर्स: Instagram/स्क्रीनशॉट)

  • Live Hindustan के मुताबिक इस वीडियो में बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के देर से आने के बाद हंगामा होता दिख रहा है.

  • परीक्षा देने जा रहे छात्र ट्रेन के देर से आने पर भड़क गए और उन्होंने ट्रेन में तोड़-फोड़ की.

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट

(सोर्स: लाइव हिंदुस्तान / स्क्रीनशॉट)

  • WAG-12B लोकोमोटिव की एक श्रेणी है जिसे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (माल ढुलाई के लिए समर्पित कॉरिडोर) पर इस्तेमाल के लिए विकसित किया गया था, जहां इसका इस्तेमाल मालगाड़ियों को ले जाने के लिए किया जाता है.

  • वहीं, हाइड्रोजन ट्रेन एक पैसेंजर ट्रेन है जो खास तौर पर जींद-सोनीपत रूट पर चलती है.

नॉर्दर्न रेलवे की ओर से स्पष्टीकरण: नॉर्दर्न रेलवे के आधिकारिक X अकाउंट ने स्पष्ट किया कि पत्थरबाजी की घटना के बारे में वायरल हो रही पोस्ट में हाइड्रोजन ट्रेन नहीं, बल्कि WAG 12 लोकोमोटिव दिखाई दे रहा है.

निष्कर्ष: वीडियो में बिहार के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्र एक ट्रेन पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT