Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019चिराग पासवान का यह वीडियो श्रीगंगानगर रेप सर्वाइवर से मुलाकात का नहीं है

चिराग पासवान का यह वीडियो श्रीगंगानगर रेप सर्वाइवर से मुलाकात का नहीं है

वायरल वीडियो में नजर आ रही लड़की दरभंगा के हरीनगर में हुई जातीय हिंसा में घायल हुई थी.

Faizan
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>चिराग पासवान का यह वीडियो श्रीगंगानगर रेप सर्वाइवर से मुलाकात का नहीं है</p></div>
i

चिराग पासवान का यह वीडियो श्रीगंगानगर रेप सर्वाइवर से मुलाकात का नहीं है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें उन्हें अस्पताल में एडमिट एक लड़की और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में चिराग पासवान को श्रीगंगानगर में 13 साल की नाबालिग बच्ची जिसके साथ गैंगरेप की घटना हुई है, उससे मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

(ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं.)

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो में चिराग पासवान को दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एडमिट घायलों से मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है.

  • वायरल वीडियो में नजर आ रही लड़की दरभंगा के हरीनगर में हुई जातीय हिंसा में घायल हुई थी.

  • इस वीडियो के राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुई किसी भी तरह की घटना से कोई संबंध नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो नवभारत टाइम्स (NBT) की 17 फरवरी 2026 की इस इंस्टाग्राम पोस्ट में मिली.

  • इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि, "बिहारः दरभंगा में चिराग पासवान जब अस्पताल में घायल बच्ची से मिलने पहुंचे, तो वह उनसे मिलते ही फूट-फूटकर रो पड़ी. बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसके पिता को जबरदस्ती मारा गया और उनका घर तोड़ दिया गया. उसने कहा कि घर में रखा सारा सामान और खाने-पीने की चीजें भी लूट ली गईं."

  • यहां से अंदाजा लगाकर हमने इस वीडियो से सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए, हमारी सर्च में हमें यही वीडियो Bihar Tak के यूट्यूब चैनल पर मिली जिसे, 15 फरवरी 2026 को अपलोड किया गया था.

इस वीडियो के टाइटल में लिखा था, "Darbhanga News: SC-ST विवाद में पीड़ितों से मिलने DMCH पहुंचे Chirag Paswan, देखते ही हो गए भावुक."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

यहां से अंदाजा लेकर हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए, हमारी सर्च में हमें दैनिक जागरण की 15 फरवरी 2026 की यह न्यूज रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य थे.

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/दैनिक जागरण)

  • दैनिक जागरण में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक पैसे के लेनदेन को लेकर हरिनगर गांव के हेमंत झा और उनके यहां काम करने वाले विक्रम पासवान के बीच विवाद था. इसी वजह से 31 जनवरी को एक पक्ष के लोगों ने दलित बस्ती (पासवान टोला) पर हमला कर दिया था. इस दौरान महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए थे. गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

  • इस हमले में 13 साल की एक बच्ची भी घायल हो गई थी, वायरल वीडियो में चिराग पासवान को इसी बच्ची के साथ मुलाकात करते हुए दिखाया गया है.

श्रीगंगानगर से जोड़कर वायरल क्यों ? आज तक के हवाले से की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस के मुताबिक आरोप है कि एक रिक्शा चालक ने 18 जून 2026 को घर से गायब हुई 13 साल की बच्ची को होटल में बेच दिया था. इसके बाद बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया गया. इस पूरे मामले में अब तक 18 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

  • चिराग पासवान के इस मामले में अब तक सर्वाइवर या उसके परिवार के लोगों से मुलाकात करने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

निष्कर्ष: बिहार के दरभंगा में जातीय हिंसा में घायल हुए लोगों से मुलाकात करते चिराग पासवान के वीडियो को श्रीगंगानगर की घटना से जोड़कर भामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT