
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं को पत्थरबाजी करते हुए देखा जा सकता है.
दावा: इस पोस्ट को झारखंड में चल रहे JPSSC प्रोटेस्ट से जोड़कर हालिया घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
वायरल वीडियो हालिया JPSC प्रदर्शनों से जुड़ा नहीं है बल्कि पुराना है.
इस वीडियो में झारखंड के रांची में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे पर अंडे और टमाटर फेंकते हुए दिखाया गया है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने Google Lens का इस्तेमाल करके वीडियो पर रिवर्स इमेज सर्च किया और पाया कि 'Followup Jharkhand' ने 23 जुलाई 2026 को एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें यही दृश्य दिखाए गए थे.
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प; वे एक-दूसरे पर अंडे और टमाटर फेंक रहे हैं."
इस रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड के रांची में प्रदर्शनकारी एक-दूसरे पर अंडे और टमाटर फेंक रहे हैं.
हमें 'प्रभात खबर' की यह न्यूज रिपोर्ट भी मिली जिसमें रांची में बीजेपी और कांग्रेस के बीच हुई उस झड़प का जिक्र था जिसके दौरान सड़कों पर अंडे और टमाटर फेंके गए थे.
The Economic Times ने भी 23 जुलाई 2026 को इस घटना पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी.
इस रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के रांची में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर अंडे और पत्थर फेंके थे.
JPSSC प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज: 10 अगस्त, 2026 को रांची में JPSC और JSSC के उम्मीदवारों के “विधानसभा घेराव” मार्च के दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया था.
प्रदर्शनकारी परीक्षाओं और भर्ती में कथित गड़बड़ियों को लेकर अपनी मांगें मनवाने के लिए इकट्ठा हुए थे. छात्रों ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार ने उनकी मांगें पूरी तरह से नहीं मानी हैं. इस वायरल वीडियो को इन्हीं घटनाओं से जोड़कर बताने के लिए इसे हालिया बताया जा रहा है. जबकि यह वीडियो इस घटनाक्रम से पहले से ही इंटरनेट पर मौजूद है.
इससे पहले भी यह वीडियो CJP के प्रदर्शनकारियों के ऊपर हुई पत्थरबाजी का बताकर शेयर किया गया था. हमने तब भी इसका फैक्ट-चेक किया था, आप वह रिपोर्ट यहां पढ़ सकते हैं.
निष्कर्ष: झारखंड के रांची में बीजेपी और कांग्रेस के बीच हुई झड़प का पुराना वीडियो छात्रों के हालिया JPSC प्रोटेस्ट से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)