
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि इजरायली संसद में 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लगाए जा रहे हैं.
( ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां देख सकते हैं. )
हालांकि, यह दावा गलत है.
वीडियो में दिखाया गया है कि वहां इजरायल-विरोधी एक प्रस्ताव पारित होने के बाद बर्मिंघम के पार्षद नारों का समर्थन कर रहे हैं.
हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने गूगल लेंस का इस्तेमाल करके इंटरनेट पर 'रिवर्स इमेज सर्च' किया, जिससे हमें कुछ ऐसी रिपोर्टें मिलीं जिनमें यही वीडियो दिखाए गए थे.
इंग्लैंड के बर्मिंघम में मौजूद एक टैब्लॉइड अखबार, Birmingham Mail के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें यही दृश्य दिखाई दे रहे थे.
इसके कैप्शन में लिखा है, "बर्मिंघम के पार्षदों ने 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लगाए और खुशी जताई, जब इजरायल के साथ काउंसिल के वित्तीय संबंधों की समीक्षा की मांग करने वाला एक प्रस्ताव पारित हुआ."
इस पोस्ट के मुताबिक इस वीडियो में बर्मिंघम के पार्षद इजरायल-विरोधी प्रस्ताव पारित होने के बाद नारे लगाते और उत्साह मनाते दिख रहे हैं.
(सोर्स: फेसबुक/स्क्रीनशॉट)
'The Daily Express' ने भी एक रिपोर्ट पब्लिश की थी जिसमें बताया गया है कि बर्मिंघम काउंसिल ने एक प्रस्ताव पारित होने के बाद 'फ्री फिलिस्तीन' (फिलिस्तीन को आज़ाद करो) के नारे लगाए थे. इस प्रस्ताव में इजरायल के साथ काउंसिल के वित्तीय संबंधों की समीक्षा करने की मांग की गई थी.
यहां 'The Daily Express' की रिपोर्ट की एक झलक दी गई है.
(सोर्स: The Daily Express/स्क्रीनशॉट)
निष्कर्ष: इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि इजरायल-विरोधी प्रस्ताव पारित होने के बाद बर्मिंघम के पार्षद नारों का समर्थन कर रहे हैं.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)