
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि इजरायल के तेल अवीव बीच पर कुछ इजरायली लोग हिब्रू भाषा में हिंदू भजन 'हनुमान चालीसा' गा रहे हैं.
वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स के मुताबिक यह "भारतीय पायलट कैप्टन सुमित के सम्मान में किया गया है, जिन्होंने 'फ्लाईदुबई' की एक उड़ान में एक शक्तिशाली मंत्र का पाठ करके कई यहूदियों की जान बचाई थी."
क्या यह सच है?: नहीं, यह दावा गलत है, क्योंकि यह वीडियो AI की मदद से बनाया गया है.
हमें सच कैसे पता चला?: हमने वायरल वीडियो पर 'रिवर्स इमेज सर्च' ऑप्शन का इस्तेमाल किया और इस दावे से जुड़े कीवर्ड्स ढूंढे. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई रिपोर्ट या भरोसेमंद सोर्स नहीं मिला, जिसने यह वीडियो शेयर किया हो.
वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें इसमें कुछ गड़बड़ियां नजर आईं.
स्टेज के पीछे एक बैनर पर "थैंक यू स्मिथ" (Thank You Smith) लिखा हुआ था, हालांकि पूरे वीडियो में ये शब्द साफ नहीं दिखते हैं और बिगड़ते रहते हैं. 40वें सेकंड पर ये शब्द फैलने लगते हैं, जैसा अक्सर AI से बने वीडियो में होता है.
'थैंक यू स्मिथ' शब्द बिगड़े हुए दिख रहे हैं.
(सोर्स: X/स्क्रीनशॉट)
कुछ फ्रेम्स में नीचे दाईं ओर जेमिनी (Gemini) के लोगो जैसा दिखने वाला एक वॉटरमार्क दिखाई देता है.
हमने इस वायरल क्लिप को 'डीपफेक एनालिसिस यूनिट' (DAU) के साथ शेयर किया, जिसने इसे कई AI कंटेंट डिटेक्टरों की मदद से चेक किया.
इस वीडियो को स्क्रीनशॉट में बांटा गया और 'AI ऑर नॉट' (AI or Not) नाम के एक AI डिटेक्शन टूल से चेक किया गया.
पहले स्क्रीनशॉट के लिए इसने बताया कि इसके AI से बने होने की संभावना 82 प्रतिशत है और डीपफेक होने की संभावना 89 प्रतिशत है.
दूसरे स्क्रीनशॉट के लिए, इसने बताया कि इसके AI से बने होने की संभावना 31 प्रतिशत है और डीपफेक होने की संभावना 83 प्रतिशत है.
तीसरे स्क्रीनशॉट के लिए, इसने बताया कि इसके AI से बने होने की संभावना 75 प्रतिशत है और डीपफेक होने की संभावना 92 प्रतिशत है. (स्वाइप करें)
AI OR NOT के नतीजों को यहां देखा जा सकता है.
AI OR NOT के नतीजों को यहां देखा जा सकता है.
AI OR NOT के नतीजों को यहां देखा जा सकता है.
इसके अलावा AI इमेज डिटेक्टर, 'इमेजविस्परर' (ImageWhisperer) ने तीनों स्क्रीनशॉट्स को AI की मदद से बनाया हुआ बताया था. (स्वाइप करें)
यहां 'इमेज विस्परर' द्वारा AI डिटेक्शन के परिणाम दिए गए हैं.
यहां 'इमेज विस्परर' द्वारा AI डिटेक्शन के परिणाम दिए गए हैं.
यहां 'इमेज विस्परर' द्वारा AI डिटेक्शन के परिणाम दिए गए हैं.
AI डिटेक्शन टूल 'साइटइंजन' (Sightengine) ने दो स्क्रीनशॉट्स को AI की मदद से बनाया हुआ बताया था. (स्वाइप करें)
यहां साइटइंजन (Sightengine) द्वारा AI डिटेक्शन के परिणाम दिए गए हैं.
यहां साइटइंजन (Sightengine) द्वारा AI डिटेक्शन के परिणाम दिए गए हैं.
मेटा (Meta) के आइडेंटिफायर टूल ने, जो यह पता लगाता है कि कोई मीडिया सामग्री उसके AI टूल्स का इस्तेमाल करके बनाई गई है या नहीं, यह पुष्टि की है कि क्लिप के तीसरे हिस्से में उसके इस्तेमाल के संकेत मिले हैं.
क्लिप के तीसरे हिस्से में उसके इस्तेमाल के संकेत मिले हैं.
(स्रोत: मेटा/DAU/स्क्रीनशॉट)
निष्कर्ष: इजरायल में हनुमान चालीसा पढ़ने की वायरल वीडियो AI की मदद से बनाई गई है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)