Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बांग्लादेश का वीडियो बंगाल छोड़ रहे रोहिंग्या मुसलमानों का बताकर वायरल

बांग्लादेश का वीडियो बंगाल छोड़ रहे रोहिंग्या मुसलमानों का बताकर वायरल

यह वीडियो भारत का नहीं है बल्कि बांग्लादेश का है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>बांग्लादेश का यह वीडियो बंगाल छोड़ रहे रोहिंग्या मुसलमानों का बताकर वायरल</p></div>
i

बांग्लादेश का यह वीडियो बंगाल छोड़ रहे रोहिंग्या मुसलमानों का बताकर वायरल

(Altered By The Quint)

advertisement

पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को भारी बढ़त मिली है तो वहीं तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पढ़ा है. बंगाल में जल्द ही बीजेपी की सरकार का गठन होने जा रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की जानकारी शेयर की जा रही है.

दावा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में चुनावों में BJP की जीत के बाद रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को बंगाल छोड़कर जाते हुए दिखाया गया है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्कीनशॉट/X)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो भारत का नहीं है बल्कि बांग्लादेश का है.

  • वायरल वीडियो में यह भीड़ बांग्लादेश के चारमोनाई दरबार शरीफ में आयोजित की गई 'चारमोनाई महफिल' की है.

  • इस मुस्लिम धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद यह भीड़ एक बड़ी नाव पर चढ़ते हुए दिखाई दे रही है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो एक बांग्लादेशी फेसबुक यूजर की 05 मार्च 2026 की इस फेसबुक पोस्ट पर दिखाई दिया.

इस वीडियो को यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

  • इसके सिवा हमें एक अन्य बांग्लादेशी यूजर की फेसबुक पोस्ट पर यह वीडियो दिखाई दी जिसे 16 दिसंबर 2025 को पोस्ट किया गया था, यहां इस वीडियो के बारे में लिखा था कि, "चरमोनाई महफील के अंतिम क्षणों में हजारों मुस्लिम श्रद्धालु लॉन्च (बोट) में सवार हो रहे हैं."

  • पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे 04 मई 2026 को आए हैं, जिसमें बीजेपी को बढ़त मिली है लेकिन यह वायरल वीडियो उससे पहले से इंटरनेट पर मौजूद है.

  • यहां से यह साफ था कि इस वायरल वीडियो का 2026 के विधानसभा चुनावों से कोई संबंध नहीं है क्योंकि यह वीडियो 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

लोकेशन की पड़ताल: यहां से अंदाजा लगाकर हमने चरमोनाई महफील के बारे में सर्च किया, हमारी सर्च में हमें बांग्लादेशी न्यूज ऑउटलेट्स में इस कार्यक्रम के बारे में कुछ न्यूज रिपोर्ट्स मिली.

  • इस बांग्लादेशी न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, "चारमोनाई दरबार शरीफ पूरे बांग्लादेश में एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय स्थान है. हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां महफिल में शामिल होने जाते हैं. वहां पहुंचने के कई रास्ते हैं, लेकिन जलमार्ग सबसे उत्तम रास्ता है."

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Smithsonian) 

  • इन बांग्लादेशी न्यूज रिपोर्ट से हमें पता चला कि यह आयोजन चारमोनाई नाम की जगह पर ही किया जाता है. हमने गूगल मैप्स पर इस लोकेशन को ढूंढा और यह पाया कि वायरल वीडियो में नजर आ रही लोकेशन बांग्लादेश के चारमोनाई से मेल खा रही थी.

दोनों लोकेशन को आपस में मेल खाते हुए देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

निष्कर्ष: बांग्लादेश में भीड़ का एक पुराना वीडियो बंगाल छोड़कर बांग्लादेश भाग रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT