Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019सिंगर जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा का वीडियो UGC आंदोलन का बताकर वायरल

सिंगर जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा का वीडियो UGC आंदोलन का बताकर वायरल

यह वीडियो असम के दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार का है, न कि बिहार में किसी विरोध प्रदर्शन का.

टीम वेबकूफ
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>सिंगर जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा का वीडियो UGC आंदोलन का बताकर वायरल</p></div>
i

सिंगर जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा का वीडियो UGC आंदोलन का बताकर वायरल

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें भारी भीड़ दिख रही है. इसे शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि, "UGC के मद्देनजर बिहार में आंदोलन की चिंगारी बढ़ती नजर आ रही है पटना बिहार में छात्रो ने किया आंदोलन पटना का डाकबंगला जाम."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा झूठा है.

यह वीडियो असम के दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार का है, न कि बिहार में किसी विरोध प्रदर्शन का, जैसा कि दावा किया गया है.

हमें क्या मिला: सबसे पहले हमने वायरल क्लिप को कई स्क्रीनशॉट में बांट दिया और उनमें से कुछ पर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया.

  • इसके नतीजों के आधार पर हमें सोशल मीडिया पर इसी वायरल वीडियो से जुड़े पोस्ट मिले, जो सितंबर 2025 के हैं, UGC की नई गाइडलाइन पर विवाद 13 जनवरी 2026 से शुरू हुआ है.

  • इन सोशल मीडिया पोस्ट्स में दिवंगत जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार को दिखाया गया था. आप इनमें से कुछ पोस्ट यहां और यहां देख सकते हैं.

  • असम में बीजेपी विधायक सिबू मिश्रा ने भी 21 सितंबर को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस क्लिप का पूरा वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "लोगों का सैलाब और बेशुमार प्यार. ज़ुबीन गर्ग को असम की श्रद्धांजलि."

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखा जा सकता है.

(सोर्स: फेसबुक/स्क्रीनशॉट)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
  • पूरे वीडियो में फूलों से लदा एक ट्रक भी दिखाई दे रहा है जिस पर लोग और फूल बरसा रहे हैं.

  • मीडिया संस्थान India Times ने भी 22 सितंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर यही वायरल क्लिप शेयर की.

  • इसमें लिखा था, "गुवाहाटी में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब हजारों लोग महान गायक जुबीन गर्ग को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए. असम और उसके बाहर भी अपनी आवाज के लिए जाने जाने वाले जुबीन के गीत हमेशा उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजते रहेंगे."

UGC विवाद: 13 जनवरी को, UGC ने इक्विटी रेगुलेशंस 2026 को नोटिफाई किया था जिसने हायर एजुकेशन संस्थानों में जातिगत भेदभाव और समान अवसर को नियंत्रित करने वाले 2012 के फ्रेमवर्क में बदलाव की सिफारिश की थी, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस बदलाव पर रोक लगा दी थी.

यह वीडियो इससे पहले भी अन्य भ्रामक दावों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, टीम वेबकूफ ने तब भी इसका फैक्ट-चेक किया था, आप हमारी वह रिपोर्ट यहां पढ़ सकते हैं.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT