BJP ज्वाइन करते यूसुफ पठान की यह तस्वीर असली नहीं AI है

हमें पता चला कि यह तस्वीर AI का इस्तेमाल करके बनाई गई थी.

Anika K
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>BJP ज्वाइन करते यूसुफ पठान की यह तस्वीर असली नहीं AI है</p></div>
i

BJP ज्वाइन करते यूसुफ पठान की यह तस्वीर असली नहीं AI है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो रहे हैं.

  • तस्वीर में यूसुफ पठान BJP का स्कार्फ पहने हुए और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से गुलदस्ता लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह सच है?: नहीं, यह तस्वीर असली नहीं बल्कि AI की मदद से बनाई गई है.

  • यूसुफ पठान के बीजेपी में शामिल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि या विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं है.

हमें कैसे पता चला?: हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च किया और हमारी सर्च में हमें इस दावे को सपोर्ट करने वाली कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली.

  • हमने इस वायरल तस्वीर को sightengine - जो की एक AI-डिटेक्शन टूल है वहां अपलोड किया, यहां हुई पड़ताल में यह नतीजा निकला कि इस तस्वीर के AI से बने होने की 99 परसेंट संभावना है.

साइटइंजन द्वारा AI-डिटेक्शन का नतीजा यहां देखें.

(सोर्स: साइटइंजन/स्क्रीनशॉट)

इसके सिवा हमने इस तस्वीर को AI-डिटेक्शन टूल 'DeepFake-O-Meter' पर चेक किया जिसमें हमें पता चला कि दो डिटेक्टरों ने इस इमेज को AI की मदद से बना हुआ बताया था.

डीपफेक-ओ-मीटर के नतीजे

(सोर्स: डीपफेक-ओ-मीटर/ स्क्रीनशॉट)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हालिया न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक यूसुफ पठान ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उन 19 बागी सांसदों में शामिल थे जिन्होंने नेशनल सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय के लिए पत्र सौंपा था. इस समूह ने नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी.

हालांकि न तो BJP और न ही यूसुफ पठान ने उनके BJP में शामिल होने के बारे में कोई घोषणा की है.

निष्कर्ष: यह तस्वीर AI से बनाई गई है और इसमें यूसुफ पठान के BJP में शामिल होने की कोई असली तस्वीर नहीं है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT