Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बांग्लादेश में हुए सेना के एक्शन का वीडियो पश्चिम बंगाल का बताकर वायरल

बांग्लादेश में हुए सेना के एक्शन का वीडियो पश्चिम बंगाल का बताकर वायरल

न तो यह वीडियो हाल का है और न ही इसका संबंध पश्चिम बंगाल से है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>बांग्लादेश में हुए सेना के एक्शन का वीडियो पश्चिम बंगाल का बताकर वायरल</p></div>
i

बांग्लादेश में हुए सेना के एक्शन का वीडियो पश्चिम बंगाल का बताकर वायरल

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें कुछ सुरक्षाकर्मियों को कुछ लोगों को घसीटने और पकड़ते देखा जा सकता है. इसे पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से ठीक पहले की एक हालिया घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.

यूजर्स ने क्या कहा है?: एक X (पहले Twitter) प्रीमियम हैंडल ने इस क्लिप को एक कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें लिखा था, "बंगाल में CRPF की एंट्री से माहौल बदल गया, गुंडो को जमीन फाड़कर निकाला जा रहा है, अब बातचीत नहीं सोधा तगड़ा एक्शन शुरू, बंगाल में मियां राज नहीं सिर्फ हिंदू राज चलेगा."

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स: X/स्क्रीनशॉट)

ऊपर दी गई पोस्ट को X पर 87 हजार से ज्यादा व्यूज मिले थे. इसी तरह के दावों के अन्य आर्काइव यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

सच क्या है?: यह वीडियो जनवरी का है और इसमें बांग्लादेशी सेना के जवान शरीफ उस्मान हादी की हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज करते दिख रहे हैं.

  • इसका मतलब है कि यह वायरल दावा झूठा है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ?: वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स पर Google Lens सर्च करने पर, हमें Daily Lokaloy की वेबसाइट पर पब्लिश यह न्यूज रिपोर्ट मिली.

  • इस रिपोर्ट में बताया गया था कि उस्मान हादी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सेना के जवानों द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के बाद, कथित तौर पर कम से कम 23 लोग घायल हो गए.

  • यह घटना बांग्लादेश के पंचगढ़ में मौजूद शेर-ए-बांग्ला पार्क चौराहे पर हुई थी. प्रदर्शनकारियों ने चार मांगें रखी थीं, जिनमें उस्मान हादी के हत्यारों की गिरफ्तारी और उन पर मुकदमा चलाना शामिल था.

यह रिपोर्ट 11 जनवरी को पब्लिश हुई थी. 

(सोर्स: डेली लोकालॉय/स्क्रीनशॉट)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

ओरिजिनल वीडियो की तलाश: इस वायरल क्लिप पर "News21" का वॉटरमार्क था, इसलिए हमने यह नाम सर्च किया और हमारी सर्च में हमें 'NEWS 21 BANGLA TV' नाम का एक Facebook हैंडल मिला.

  • इसे 11 जनवरी को शेयर किया गया था और बांग्ला में लिखे इसके कैप्शन का मोटा-मोटा मतलब यह था, "जब पंचगढ़ में हादी के विरोध में सड़क जाम की जाती है, तो सेना एक्शन में आ जाती है."

निष्कर्ष: यह स्पष्ट है कि वायरल वीडियो पुराना है और इसका पश्चिम बंगाल से कोई संबंध नहीं है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT