Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019नाबालिग से रेप के आरोपी ऑटो ड्राइवर की पिटाई का नहीं है ये वीडियो

नाबालिग से रेप के आरोपी ऑटो ड्राइवर की पिटाई का नहीं है ये वीडियो

यह वीडियो राजस्थान के श्री गंगानगर का नहीं है.

Faizan Ahmad
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>नाबालिग से रेप के आरोपी ऑटो ड्राइवर की पिटाई का नहीं है यह वीडियो</p></div>
i

नाबालिग से रेप के आरोपी ऑटो ड्राइवर की पिटाई का नहीं है यह वीडियो

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें पुलिसकर्मी एक युवक को बुरी तरह पीटते हुए दिख रहे हैं.

दावा: इस वीडियो को राजस्थान के श्री गंगानगर में नाबालिग के अपरहण और यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी का बताकर शेयर किया जा रहा है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो राजस्थान के श्री गंगानगर का नहीं है.

  • वायरल वीडियो में महाराष्ट्र के कल्याण DCP अतुल झेंडे को कल्याण ईस्ट में हुई हिंसक झड़प में शामिल एक आरोपी की पिटाई करते हुए दिखाया गया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें दैनिक भास्कर के मराठी न्यूज आउटलेट दिव्या मराठी पर यह रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य थे.

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/दिव्या मराठी)

इसके सिवा हमारी सर्च में हमें कुछ अन्य मराठी न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं (यहां और यहां) जिनमें यह वायरल वीडियो शामिल थी और इन रिपोर्ट्स में इसे महाराष्ट्र के कल्याण की घटना का बताया गया था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मीडिया में छपी इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'यह घटना 10 जून 2026 की रात महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण ईस्ट इलाके के आत्माराम नगर में हुई थी. यहां गाड़ियों की टक्कर को लेकर दो गुटों के बीच हुआ मामूली झगड़ा हिंसक झड़प में बदल गया और गोलीबारी भी हुई, जिसमें एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया था.

  • सूचना मिलने पर कल्याण के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) अतुल झेंडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, स्थिति को काबू में किया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया. घटना के दौरान DCP झेंडे एक आरोपी को डंडे से पीटते हुए दिखे थे यह उसी घटना का वीडियो है.'

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/सकाळ)

श्रीगंगानगर में क्या हुआ था ? आज तक के हवाले से की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस के मुताबिक आरोप है कि एक रिक्शा चालक ने 18 जून 2026 को घर से गायब हुई 13 साल की बच्ची को होटल में बेच दिया था. इसके बाद बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया गया. इस पूरे मामले में अब तक 18 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

इसी वीडियो को इसी ऑटो ड्राइवर के साथ जोड़कर शेयर किया जा रहा है, जबकि यह वीडियो इस घटना से पहले से इंटरनेट पर मौजूद है.

निष्कर्ष: महाराष्ट्र के कल्याण में हिंसा करने के आरोपी की पिटाई के वीडियो को श्री गंगानगर में नाबालिग के साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT