Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019सचिन तेंदुलकर का 'ऑनलाइन गेम का समर्थन' करने वाला यह वीडियो डीपफेक है!

सचिन तेंदुलकर का 'ऑनलाइन गेम का समर्थन' करने वाला यह वीडियो डीपफेक है!

सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर स्पष्ट किया कि वह इस तरह के खेल का समर्थन नहीं करते हैं.

रुजुता थेते
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>Fact Check:&nbsp;सचिन तेंदुलकर का 'ऑनलाइन गेम का समर्थन' करने वाला यह वीडियो डीपफेक है!</p></div>
i

Fact Check: सचिन तेंदुलकर का 'ऑनलाइन गेम का समर्थन' करने वाला यह वीडियो डीपफेक है!

(Photo: The Quint)

advertisement

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है जिसमें कथित तौर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) एक ऑनलाइन गेम स्काईवर्ड एविएटर क्वेस्ट का प्रचार कर रहे हैं.

यह वीडियो एडिटेड है.

(source: एक्स/स्क्रीनशॉट)

लेकिन यह वीडियो Deepfake है: यह असली वीडियो नहीं है.

यह दिखाने के लिए कि सचिन तेंदुलकर गेम के बारे में बात कर रहे हैं, इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ किया गया है.

सचिन तेंदुलकर का बयान: सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साफ किया कि यह वीडियो एक डीपफेक वीडियो है.

उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि यह वीडियो फर्जी है और 'टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग' का उदाहरण है.

उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को शिकायतों के प्रति सतर्क और उत्तरदायी होने की जरूरत है. गलत सूचना और डीपफेक के प्रसार को रोकने के लिए उनकी ओर से त्वरित कार्रवाई महत्वपूर्ण है."

असल वीडियो: एक साधारण सा रिवर्स इमेज सर्च से हमें तेंदुलकर का असली वीडियो मिला.

यह वीडियो 27 मई 2023 को एक ट्रैवल वेबसाइट कर्ली टेल्स के आधिकारिक फेसबुक पेज पर शेयर किया गया था.

उन्हें उन्हीं कपड़ो में और सेम बैकग्राउंड में बैठे देखा जा सकता है.

असल वीडियो में सचिन तेंदुलकर अपने खाना पकाने के टैलेंट के बारे में बात कर रहे हैं.

डीपफेक तकनीक जाने-पहचाने चेहरों को निशाना बना रही है: सोशल मीडिया पर राजनेताओं, अभिनेताओं और खिलाड़ियों के डीपफेक वीडियो वायरल होने में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है.

इन वीडियो में उन्हें कुछ संस्थाओं का समर्थन करते या अश्लील दृश्यों में उनके चेहरे का इस्तेमाल होते देखा जा सकता है.

क्विंट ने विश्लेषण किया कि डीपफेक चुनावों को कैसे प्रभावित कर सकता है, और कैसे गलत लोग उनका इस्तेमाल कोई भी बात बढ़ाने और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर गलत सूचना फैलाने के लिए कर सकते हैं. आप यहां विश्लेषण पढ़ सकते हैं.

ऐसे ही डीपफेक जो वायरल हुए थे: हाल ही में, एक डीपफेक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में एक सवाल पूछ रहे थे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

छेड़-छाड़ किये गए इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कथित तौर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को "घोषणा मंत्री" बताते हैं जो कभी काम नहीं करते हैं और केवल भाषण देते हैं.

एक्टर सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस में अपने फैंस और पार्टिसिपेंट्स को धमकी देने के बारे में बात करने का एक और डीपफेक वीडियो भी असली बताकर वायरल हो गया था.

हमने हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के एक डीपफेक वीडियो का खंडन किया था, जिसमें उन्हें सरकार और एक क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के बीच पार्टनरशिप के बारे में बात करते हुए दिखाने के लिए एडिट किया गया था. यहां पढ़ें.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT