Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बंगाल में RSS सदस्यों के किसी रेस्तरां में तोड़फोड़ करने का नहीं है यह वीडियो

बंगाल में RSS सदस्यों के किसी रेस्तरां में तोड़फोड़ करने का नहीं है यह वीडियो

यह वीडियो बांग्लादेश के ढाका का है.

ऐश्वर्या वर्मा
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>बंगाल में RSS सदस्यों के किसी रेस्तरां में तोड़फोड़ करने का नहीं है यह वीडियो</p></div>
i

बंगाल में RSS सदस्यों के किसी रेस्तरां में तोड़फोड़ करने का नहीं है यह वीडियो

(Altered By The Quint)

✕

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों का एक ग्रुप हंगामा करता, कुर्सियां ​​फेंकता और तोड़फोड़ करता दिखाई दे रहा है. कुछ यूजर्स का दावा है कि इस वीडियो में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य पश्चिम बंगाल के एक रेस्तरां में खाने के बिल को लेकर हुए विवाद के बाद तोड़फोड़ कर रहे हैं.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह सच है?: नहीं, यह दावा गलत है, क्योंकि इस वीडियो में बांग्लादेश के ढाका का एक रेस्तरां दिख रहा है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ?: वीडियो पर 'रिवर्स इमेज सर्च' करने से हमें बांग्लादेशी न्यूज आउटलेट 'जागो न्यूज 24' द्वारा शेयर किया गया यह यूट्यूब शॉर्ट मिला.

  • इसके कैप्शन का अनुवाद करने पर हमें पता चला कि वीडियो में ढाका के मोहाखाली इलाके में मौजूद एक रेस्तरां में टिटुमीर यूनिवर्सिटी के छात्र तोड़फोड़ कर रहे थे. यह विवाद खाना परोसने में हुई देरी के कारण हुआ था.

  • सोशल मीडिया की एक अन्य पोस्ट में इस रेस्टोरेंट की पहचान 'डर्बिन बांग्ला' के रूप में हुई.

  • यहां से अंदाजा लेकर हमने 'डर्बिन बांग्ला में तोड़फोड़' (Durbin Bangla vandalised) कीवर्ड का इस्तेमाल करके सर्च किया, जिससे हमें इस घटना के बारे में कई न्यूज रिपोर्ट मिलीं.

  • 'Dhaka Tribune' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 13 नवंबर 2026 को हुई थी. उस समय, एक व्यक्ति को टेबल के लिए इंतजार करने को कहा गया, जिससे वह नाराज हो गया. उसने रेस्टोरेंट के कई कर्मचारियों के साथ मारपीट की और वहां रखे फर्नीचर को तोड़ दिया और उसे नुकसान पहुंचाया था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
  • इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कई लोगों ने इस प्रतिष्ठान पर हमला किया. आरोप है कि उन्होंने 30 मिनट तक जमकर तोड़फोड़ की, इस दौरान उन्होंने कैश काउंटर से नकदी लूट ली, निगरानी कैमरों को नुकसान पहुंचाया और कैमरों की हार्ड ड्राइव भी निकाल ली.

  • 'डर्बिन बांग्ला' के मालिक शफीन बेग ने बताया कि हालांकि उन्होंने नुकसान का पूरा ब्यौरा अभी नहीं लिया है, लेकिन उनके अनुमान के मुताबिक उन्हें लगभग 25-30 लाख टका (भारतीय रुपयों में करीब 18.7-22.5 लाख रुपये) का नुकसान हुआ है.

  • एक अन्य बांग्लादेशी न्यूज आउटलेट 'द बिजनेस स्टैंडर्ड' ने इससे जुड़ा एक अन्य वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस तोड़फोड़ के बाद के हालात देखे जा सकते हैं.

  • 'The Daily Star' की रिपोर्ट के मुताबिक छात्र पहले एक समूह में आए और रेस्तरां में सीट पाने के लिए कतार में लग गए, लेकिन उनमें से एक अंदर गया और उसने उस सीट पर कब्जा कर लिया जो किसी दूसरे परिवार के लिए थी.

  • बाद में, स्थानीय पुलिस (जिसमें डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर रूहुल कबीर खान भी शामिल थे) मौके पर पहुंची. खान ने बेग को सलाह दी कि वे जल्द से जल्द रेस्तरां फिर से खोल लें और उन्हें भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के लिए वहां पुलिस तैनात रहेगी.

  • 'डर्बिन बांग्ला' ने अपने फेसबुक पेज पर की गई घोषणा के मुताबिक इस रिपोर्ट को लिखे जाने वाले दिन ही अपना रेस्तरां फिर से खोल लिया था.

  • वीडियो के दृश्यों की तुलना गूगल पर मौजूद रेस्तरां की तस्वीरों से करने पर, हम यह पुष्टि कर पाए कि वीडियो 'डर्बिन बांग्ला' का ही है.

दोनों दृश्यों में समानताओं को देखा जा सकता है.

(सोर्स: X/Google/द क्विंट द्वारा परिवर्तित)

निष्कर्ष: बांग्लादेश के ढाका में छात्रों द्वारा एक रेस्तरां में तोड़फोड़ करने का वीडियो इस झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि इसमें RSS के सदस्य पश्चिम बंगाल के एक रेस्तरां में तोड़फोड़ कर रहे हैं.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT