
advertisement
पाकिस्तान के पत्रकार मुबाशीर लकमैन जो खरा सच नाम से आने वाले न्यूज प्रोग्राम को होस्ट करते हैं. उन्होंने इस कैप्शन के साथ क्रैश पड़े हेलीकॉप्टर की फोटो शेयर की. 'भारत कृपया करके चेक करें कि आपका M17 लद्दाख में क्रैश हो गया है? अगर कोई जानकारी मिलती है तो हम आपको इसके बारे में बताएंगे.'
इस आर्टिकल के लिखे जाने तक इस ट्वीट पर करीब 1500 रीट्वीट और 6500 लाइक्स आए.
Irmak Idoya नाम के ट्विटर हैंडल से भी इसी फोटो को शेयर करते हुए हेलीकॉप्टर लद्दाख में क्रैश होने का दावा किया गया.
द क्विंट ने इसके पहले भी इस अकाउंट से किए गए ट्वीट्स का फैक्ट चेक किया है.
कई सारे दूसरे सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इसी दावे के साथ ट्वीट किया.
इस फोटो का रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में भी इसी तरह के विजुअल देखे जा सकते हैं. आर्टिकल का शीर्षक है- “IAF helicopter collides with iron girder, catches fire; one person killed.” मतलब 'IAF हेलीकॉप्टर आयरन ग्रिडर से टकराया और आग लग गई. एक व्यक्ति की मौत'
इस घटना को कई सारे मीडिया हाऊस जैसे NDTV, हिंदुस्तान टाइम्स ने रिपोर्ट किया था. NDTV ने तब इस खबर पर बुलेटिन भी जारी किया था और घटना के विजुअल दिखाए थे.
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2018 में IAF का रूसी हेलीकॉप्टर Mi-17 V5 उत्तराखंड में केदारनाथ के पास आयरन ग्रिडर से टकराकर क्रैश हो गया.
तब बचाव दल ने बताया था कि "IAF पायलट समेत 4 लोगों इस घटना में चोटिल. लेकिन खतरे से बाहर"
साफ है कि हेलीकॉप्टर क्रैश की पुरानी तस्वीर को लद्दाख का बताकर शेयर किया है और फेक न्यूज फैलाई गई.