Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019CJP प्रदर्शन के दौरान हेड कांस्टेबल अमित की मौत का दावा सच नहीं

CJP प्रदर्शन के दौरान हेड कांस्टेबल अमित की मौत का दावा सच नहीं

हेड कांस्टेबल अमित की मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई ना की जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान.

Faizan Ahmad
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>CJP प्रदर्शन के दौरान हेड कांस्टेबल अमित की मौत होने का दावा झूठा है</p></div>
i

CJP प्रदर्शन के दौरान हेड कांस्टेबल अमित की मौत होने का दावा झूठा है

(Altered By The Quint)

advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई 2026 को संसद चलो मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी और सुरक्षाबल आमने-सामने आ गए थे. इस बीच छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई छात्र और सुरक्षा बलों के कुछ लोगों के घायल होने की खबरें आई थीं.

दावा: इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर और उसके आस पास हुए प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टिबल अमित शहीद हो गए.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • हेड कांस्टेबल अमित की मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई ना की जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल पोस्ट पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें दिल्ली पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 16 जुलाई 2026 की यह पोस्ट मिली जिसमें हेड कांस्टेबल अमित को श्रद्धांजलि दी गई थी.

  • इस पोस्ट में लिखा था कि, "दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित का कर्तव्य निर्वहन के दौरान एक दुखद सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया. #dcp_outernorth के अंतर्गत सिंघु बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान एक तेज़ रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी."

इसके सिवा हमारी सर्च में हमें दिल्ली पुलिस के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर भी यह पोस्ट मिली जिसमें हेड कांस्टेबल अमित के मौत की वजह सड़क दुर्घटना बताई गई थी.

  • इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें The Hindu की यह न्यूज रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट में लिखा था कि, "सिंघु बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल की तेज़ रफ़्तार गाड़ी की टक्कर लगने से मौत हो गई.

  • रिपोर्ट में लिखा था कि पीड़ित की पहचान अमित के तौर पर हुई है, वह शाम करीब 6 बजे ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे थे, तभी यह घटना हुई. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं और उन्हें नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की सड़क दुर्घट्ना में हुई मौत को जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT