Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019धर्म परिवर्तन करने वाले आयुष मलिक की बहन का नहीं है ये वीडियो

धर्म परिवर्तन करने वाले आयुष मलिक की बहन का नहीं है ये वीडियो

वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम शबीना खान है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>हिंदू से मुस्लिम बने शख्स आयुष मलिक की बहन का नहीं है यह वीडियो</p></div>
i

हिंदू से मुस्लिम बने शख्स आयुष मलिक की बहन का नहीं है यह वीडियो

(Altered By The Quint)

advertisement

उत्तर प्रदेश के शामली में एक हिंदू परिवार में जन्मे आयुष मलिक ने इस्लाम धर्म अपना लिया था. उन्होंने मीडिया में बयान दिया था कि उन्होंने अपने इच्छा से हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया है. लेकिन इस मामले में अधिकारियों ने "जबरदस्ती धर्म परिवर्तन" के आरोप में उनके ससुराल से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया था.

दावा: इस बीच एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहती दिख रहीं हैं कि, "मेरे भाई आयुष को कोई परेशान ना करें, उसने अपने मर्जी से इस्माल कबूल नहीं किया है बल्कि अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया है. वो खुद यह बयान दे रहा है. "

  • इस महिला को आयुष मालिक की बहन का बताकर शेयर किया जा रहा है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला आयुष मालिक की बहन नहीं है.

  • वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम शबीना खान है जो की पेशे से एक "सामाजिक कार्यकर्ता" है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें इस वायरल क्लिप का पूरा वीडियो R24 News नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे 15 जून 2026 को अपलोड किया गया था.

  • इस वीडियो के शुरुआत में ही एंकर ने महिला की पहचान सोशल एक्टिविस्ट शबीना खान बताया है. वीडियो में शबीना आयुष को भाई कहकर जरूर सम्बोधित करती हैं लेकिन पूरे वीडियो में कहीं भी नहीं कहती हैं कि वह रिश्ते से आयुष की बहन लगती है.

इसके सिवा हमारी सर्च में हमें इसी चैनल पर यह वीडियो मिला जिसमें वायरल वडियो में नजर आ रहा एंकर इन वायरल दावों का खंडन करते हुए कहता है कि, "मेरे वीडियो का छोटा सा हिस्सा काट कर लोग वायरल कर रहे हैं, मैंने सोशल एक्टिविस्ट शबीना खान का इंटरव्यू किया था, जिन्हें आयुष मालिक की बहन बताया जा रहा है, यह दावा गलत है, मैंने पूरे वीडियो में भी इन्हें सामाजिक कार्यकर्ता शबीना खान बताया है."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इसके सिवा हमारी सर्च में हमें वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला शबीना खान के फेसबुक अकाउंट पर उनका का यह वीडियो मिला जिसमें वह वायरल दावों का खंडन करते हुए कहती हैं, "सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मुझे आयुष मालिक की बहन बताया जा रहा है, ये सब झूठ है, इंटरव्यू में आम बोल चाल की भाषा में मैंने,,आयुष भाई,, बोला था, गलतफहमी की वजह से मुझे आयुष मालिक की बहन बोल कर वायरल किया जा रहा है, ये गलत है, मैंने सिर्फ अपना ओपिनियन दिया था, न मै आयुष मालिक और उसकी परिवार को जानती हूं, न आयुष या उसका परिवार मुझे जानता है, बेवजह भ्रम न फैलाए."

आयुष मालिक के धर्म बदलने का मामला: पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में दवा व्यापारी देवराज मलिक ने आरोप लगाया कि उनके बेटे आयुष मलिक (30) का कई साल पहले चांदनी से शादी के बहाने इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया गया था.

  • The Hindu में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शामली पुलिस ने रविवार (7 जून, 2026) को एक महिला और उसके पिता को गिरफ्तार किया और 30 साल के एक व्यक्ति के कथित धर्म परिवर्तन के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर सोशल एक्टिविस्ट शबीना खान का वीडियो आयुष मालिक की बहन का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT