Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे का बताकर पुराना वीडियो वायरल

अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे का बताकर पुराना वीडियो वायरल

हमने पाया कि यह वीडियो जनवरी का है और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की मौत से पहले का है.

अभिषेक आनंद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे का नहीं है यह वायरल वीडियो</p></div>
i

अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे का नहीं है यह वायरल वीडियो

(Altered By The Quint)

advertisement

मस्जिद के बाहर बजरंग दल पर हुए पुलिस एक्शन का नहीं है यह वीडियोसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोगों के रोने और प्रार्थना करने का एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि यह ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार का हालिया वीडियो है.

एक X प्रीमियम सब्सक्राइबर ने इस क्लिप को इस कैप्शन के साथ शेयर किया है "खामेनेई का अंतिम संस्कार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!"

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

ऊपर दिए गए पोस्ट को इस प्लेटफॉर्म पर 60 हजार से ज्यादा व्यूज मिले थे. इसी तरह के दावों के अन्य आर्काइव यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

सच क्या है?: यह दावा भ्रामक है. वीडियो इस साल जनवरी का है जो खामेनेई की मौत से पहले का है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ?: Google Lens की मदद से हमने रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. जिसमें हमें 'Sofia Pathan Sofia Pathan' नाम के एक Facebook हैंडल पर अपलोड किए गए यही वीडियो मिले.

  • इसे 20 जनवरी को पोस्ट किया गया था.

  • इससे साफ पता चला कि यह वीडियो खामेनेई की मौत से पहले से इंटरनेट पर मौजूद है.

यह वीडियो 20 जनवरी को शेयर किया गया था. 

(सोर्स: Facebook/स्क्रीनशॉट)

अन्य सोर्स: 'तेहरान टाइम्स' नाम के एक X हैंडल ने 19 जनवरी को यही विज़ुअल्स शेयर किए थे, जिसके कैप्शन में लिखा था, "आयतुल्लाह सैय्यद हादी अल-सिस्तानी, एक जाने-माने शिया धर्मगुरु और मशहूर मरजा ग्रैंड आयतुल्लाह सैय्यद अली अल-सिस्तानी के भाई, को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया."

निष्कर्ष: यह साफ है कि वीडियो पुराना है और इसे गलत तरीके से अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार (जनाजे) के हाल के विज़ुअल्स के तौर पर शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT