Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मस्जिद के बाहर बजरंग दल पर हुए पुलिस एक्शन का नहीं है यह वीडियो

मस्जिद के बाहर बजरंग दल पर हुए पुलिस एक्शन का नहीं है यह वीडियो

वायरल वीडियो घोड़ागाड़ी की दौड़ में हुई अराजकता का है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>मस्जिद के बाहर बजरंग दल पर हुए पुलिस एक्शन का नहीं है यह वीडियो</p></div>
i

मस्जिद के बाहर बजरंग दल पर हुए पुलिस एक्शन का नहीं है यह वीडियो

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें कुछ पुलिसवाले बाइक रैली की शक्ल में निकल रही भीड़ पर लाठीचार्ज करती हुई दिख रही है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "मस्जिद के पास जाकर हुड़दंग मचाने वाले अंध भक्तों की कुटाई कर दर्दी पुलिस वालों ने आज."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • कर्नाटक में हर साल चिंचली यात्रा के दौरान चिंचली से सांगलीवाड़ी तक घोड़ागाड़ी की दौड़ होती है. इस साल फरवरी 2026 में इस दौरान कुछ युवकों ने हंगामा किया था.

  • जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों की जमकर पिटाई की थी, वायरल वीडियो उसी घटना का है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें News18 मराठी की 06 फरवरी 2026 की यह वीडियो रिपोर्ट मिली. जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य थे.

  • इस वीडियो रिपोर्ट में लिखा था कि, "घोड़ागाड़ी दौड़ के दौरान युवकों ने दंगा किया, पुलिस ने उन्हें पीटा, कर्नाटक वीडियो."

दोनों वीडियो में समानताओं को यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

  • इसके सिवा हमारी सर्च में हमें फेसबुक पोस्ट पर BBC News मराठी की यह वीडियो रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य थे. इस पोस्ट के साथ दी गई डिटेल्स से यह कन्फर्म हुआ कि "यह घटना हाल ही में सांगली में हुई वार्षिक घोड़ा गाड़ी रेस की थी, जहां पुलिस ने आधी रात को सड़क पर हंगामा करने वाले लोकल युवाओं को पीटा था."

  • इसके सिवा हमें TV9 मराठी की 06 फरवरी 2026 की यह वीडियो रिपोर्ट भी मिली जिसमें वायरल वीडियो से सम्बंधित दृश्य थे और वीडियो के बारे में दी गई जानकारी में लिखा था कि घोड़ागाड़ी रेस के दौरान हुई हुल्लड़बाजी पर पुलिस का एक्शन.

निष्कर्ष: सांगली में हुई वार्षिक घोड़ा गाड़ी रेस के दौरान हुल्लड़बाजी कर रहे युवकों पर पुलिस के एक्शन को भ्रामक दावों के साथ जोड़कर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT