Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Roadies ऑडिशन में नजर आ रहे शख्स CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके नहीं है

Roadies ऑडिशन में नजर आ रहे शख्स CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके नहीं है

असल में इस ऑडिशन देने वाले व्यक्ति का नाम सुमित है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>Roadies ऑडिशन में नजर आ रहे शख्स CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके नहीं है</p></div>
i

Roadies ऑडिशन में नजर आ रहे शख्स CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके नहीं है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि इसमें 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फाउंडर और प्रेसिडेंट अभिजीत दीपके का MTV रोडीज (एक भारतीय रियलिटी टीवी शो) का ऑडिशन दिखाया गया है.

  • इस क्लिप में टीवी शो के जज रघु राम को इस पार्टिसिपेंट पर चिल्लाते हुए और उसे बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है.

  • X यूजर @SunainaHoley द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को 4 लाख 62 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

  • वीडियो के कैप्शन में CJP का मजाक उड़ाते हुए कहा गया है कि अभिजीत - जो दावे के मुताबिक रोडीज के ऑडिशन में शामिल हुए थे - यह छात्रों के मसीहा बनेंगे और क्रांति लाएंगे.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

क्या यह सच है?: नहीं, इस वीडियो में अभिजीत दिपके नहीं है बल्कि 'सुमित सूर्यवंशी' नाम का व्यक्ति दिख रहा है.

हमें कैसे पता चला?: हमने Google Lens का इस्तेमाल करके वीडियो पर रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया जिसमें हमें 'The Crazy Wave' नाम के Facebook अकाउंट पर इस ऑडिशन का पूरा वीडियो मिला.

  • वीडियो के मुताबिक ऑडिशन देने वाले व्यक्ति का नाम सुमित है.

ऑडिशन का लंबा वर्शन.

(सोर्स: Facebook/स्क्रीनशॉट)

इस शख्स की पहचान सुनिश्चित करने के लिए, हमने 'सुमित' और 'रोडीज' जैसे कीवर्ड्स का इस्तेमाल कर सर्च किया जिसमें हमें सुमित सूर्यवंशी नाम के एक व्यक्ति का 11 जनवरी 2012 को पोस्ट किया गया यह वीडियो मिला जिसमें उन्होंने रोडीज पर अपने अनुभव के बारे में बात की थी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

उन्होंने शो पर अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए वही विज़ुअल्स दिखाए जो ओरिजिनल वीडियो में थे. इससे यह दावा गलत साबित होता है कि वीडियो में अभिजीत दिपके हैं.

ऑडिशन क्लिप वाले शख्स सुमित सूर्यवंशी का वीडियो.

(सोर्स: YouTube/स्क्रीनशॉट)

स्पष्टीकरण: हमें टीवी शो होस्ट और 'Roadies' के जज रघु राम की पोस्ट की हुई एक रील मिली. रघु राम ने ही इस शख्स को ऑडिशन के दौरान बाहर निकाला था जिसका जिक्र असल दावे में किया गया था. इस रील में रघु राम ने साफ किया है कि, "हालिया दावे के उलट ऑडिशन क्लिप में दिखने वाला व्यक्ति अभिजीत दिपके नहीं है."

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में एक अन्य व्यक्ति के वीडियो को CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के 'Roadies' ऑडिशन का बताकर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT