Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कहीं बंधवाई राखी, कहीं बांटा हनुमान चालीसा: वैलेंटाइन डे पर हिंदू गुटों का विरोध

कहीं बंधवाई राखी, कहीं बांटा हनुमान चालीसा: वैलेंटाइन डे पर हिंदू गुटों का विरोध

वैलेंटाइन डे पर हिंदूवादी संगठनों द्वारा प्रेमी जोड़ों को परेशान किए जाने के कई वीडियो सामने आए हैं.

मोहन कुमार
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>सोशल मीडिया पर राजस्थान से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश तक के कई वीडियो वायरल हुए.</p><p></p></div>
i

सोशल मीडिया पर राजस्थान से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश तक के कई वीडियो वायरल हुए.

(फोटो: अल्टर्ड बाय द क्विंट)

advertisement

दुनियाभर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया गया. लेकिन हर साल की तरह इस साल भी देश के अलग-अलग हिस्सों से कुछ असहज करने वाली घटनाओं की खबरें आईं. सोशल मीडिया पर राजस्थान से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश तक के कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें कथित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक पार्कों में मौजूद कपल्स से उलझते देखा गया. तो वहीं कुछ जगहों पर वैलेंटाइन डे का विरोध करने वाले कथित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को ही विरोध का सामना करना पड़ा.

मुरादाबाद: मुस्लिम युवती से बंधवाई राखी

वैलेंटाइन डे पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक कथित हिंदूवादी संगठन की दादागिरी देखने को मिली. संगठन के कार्यकर्ता पार्कों में गस्त करते दिखे और युवक-युवतियों से उनके संबंध के बारे में सवाल-जवाब किए. कुछ मामलों में तो परिजनों से भी फोन पर संपर्क किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कथित हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता एक मुस्लिम युवक-युवती को घेरकर उनसे पूछताछ करते हैं. इस पर दोनों खुद को भाई-बहन बताते हैं, जिसके बाद कार्यकर्ता युवती से युवक को राखी बांधने के लिए कहते हैं. युवती राखी बांधती है. इसके बाद भी वे नहीं रुकते और युवक से युवती के पैर छूने के लिए कहते हैं. फिर युवक, युवती के पैर छूता है.

एक दूसरे वीडियो में यही लोग एक और मुस्लिम कपल से सवाल-जवाब करते दिख रहे हैं. दोनों से उम्र बताने के लिए कहते हैं और आईडी मांगते हैं. जब युवक-युवती बताते हैं कि उनकी शादी की बात चल रही है तब जबरन परिजनों से बात कराने के लिए कहते हैं. फोन पर युवक के परिजन से बात करने के बाद वे उन्हें छोड़ देते हैं. हालांकि, वीडियो में खुद को रोहन सक्सेना बता रहा है शख्स कहता है, "ये लोग पार्क में क्यों बैठ रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैलेंटाइन डे पर पार्कों में गश्ती करने वाले ये लोग राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं.

इन वायरल वीडियो को लेकर द क्विंट ने मुरादाबाद पुलिस से बात की. सीओ सिविल लाइन कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया है. वे कहते हैं, "वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. पीड़िता या किसी और के द्वारा इसको लेकर शिकायत नहीं की गई है. वीडियो कहां का है और किस संबंध में है, उसकी जांच की जा रही है."

पटना: हिंदू संगठन ने बांटा हनुमान चालीसा

14 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना में भी कथित हिंदूवादी संगठन का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर जा रहे एक कपल को कुछ लोग रोकते हैं और युवक को जबरन हनुमान चालीसा पकड़ाते हैं. इस दौरान युवक अपने माथे पर लगा ठीका भी दिखाता है. जिसपर वीडियो में दिख रहा शख्स कहता है, "आप हनुमान चालीसा पकड़िए, फिर हम जाने देंगे."

वैलेंटाइन डे पर हिंदू शिव भवानी सेना का विरोध

(फोटो: फेसबुक/ @lovekumar.singh.902)

वीडियो में दिख रहे लोग हिंदू शिव भवानी सेना के बताए जा रहे हैं. वैलेंटाइन डे से पहले संगठन की ओर से पोस्टर भी जारी किए गए थे, जिसमें लिखा था, ‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना कोना.' इसके अलावा पोस्टर में आगे लिखा था- ‘वैलेटाइन डे, इसदिन बाबू सोना नहीं, पुलवामा के शहीदों का नमन दिवस.'

पटना SSP कार्तिकेय के शर्मा न TOI से कहा था कि कानून-व्यवस्था में रुकावट डालने या पब्लिक में परेशानी पैदा करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें परेशान करना या हिंसा करना भी शामिल है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इंदौर: कॉलेज में तोड़फोड़

वैलेंटाइन वीक के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर में नरसी मोंजी कॉलेज में कथित तौर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उत्पात मचाया था. मामला 12, फरवरी का है. पुलिस के मुताबिक, कॉलेज में वैलेंटाइन डे कार्यक्रम के दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है. पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें हाथों में लाठी डंडे लिए हुए कुछ लोग दिख रहे हैं और जबरन कॉलेज के अंदर घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं.

वैलेंटाइन वीक के दौरान इंदौर के एक कॉलेज में तोड़फोड़

(फोटो: स्क्रीनशॉट)

एक बयान में डीसीपी जोन 1, कृष्णा लालचंदानी ने कहा, "ये गांधी नगर थाना क्षेत्र में नरसी मोंजी कॉलेज की घटना है. वहां पर वैलेंटाइन डे का कार्यक्रम हो रहा था. उस समय कुछ हिंदू संगठन वहां गए और तोड़फोड़ की है. घटना की सूचना पर तत्काल एरोड्रम और गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची. बच्चों को घर भेजा गया और कार्यकर्ताओं को अगल किया गया. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी और आए तथ्यों के हिसाब से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी."

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस को कार्यक्रम के बारे में पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी.

जयपुर: जब खुद भागे बजरंग दल के कथित कार्यकर्ता

वैलेंटाइन डे के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के बीच राजस्थान के जयपुर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. हिंदूवादी संगठनों द्वारा मोरल पुलिसिंग के खिलाफ आम लोगों के विरोध का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ युवक गले में बजरंग दल का पटका डाले, हाथों में लाठी-डंडा थामे एक पार्क में घुस आए थे. खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताने वाले ये युवक, वहां मौजूद कपल से सवाल-जवाब कर रहे थे. उन्हें परेशान कर रहे थे.

जब पार्क में मौजूद अन्य लोगों ने इन युवकों की हरकत को देखा तो उन्हें पकड़ लिया और इनसे ही सवाल-जवाब शुरू कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पार्क में मौजूद लोग इन लड़कों से उनका पता पूछ रहे हैं और उनसे आधार कार्ड दिखाने के लिए कह रहे हैं. एक शख्स ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात भी कही. विरोध बढ़ता देख सभी युवक मौके से फरार हो गए.

युवा कांग्रेसी बने 'मोहब्बत के सिपाही'

हिंदूवादी संगठनों के मोरल पुलिसिंग के खिलाफ भारतीय यूथ कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ता 'मोहब्बत के सिपाही' बनकर सड़कों पर उतरे. "प्यार पर पहरा बंद करो, लव निड्स नो परमिशन," जैसे पोस्टर-बैनर के साथ यूथ कांग्रेस की झारखंड इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें IYC के कार्यकर्ता राजधानी रांची के पार्कों में पहुंचे और प्रेमी जोड़ों को अपना समर्थन दिया.

वैलेंटाइन डे पर यूथ कांग्रेस की ओर से एक ट्वीट में कहा गया, "उन्होंने पहले भी डराने-धमकाने की कोशिश की है. लेकिन इस बार कोई अकेला खड़ा नहीं रहेगा. आईवाईसी के 'मोहब्बत के सिपाही' देशभर की सड़कों पर भारत के युवाओं के साथ उतरेंगे. गरिमा के लिए. सम्मान के लिए. एक-दूसरे के लिए."

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT