advertisement
“जब मैं अजान (प्रार्थना के लिए आह्वान" या "बुलावा) देने के बाद मस्जिद से बाहर आया, तो कुछ पुलिसवाले वहां मौजूद थे. उन्होंने मुझसे पूछा कि अजान देने की अनुमति किसने दी है. मैंने परमिशन लेटर दिखाते हुए कहा कि 'यह रही अनुमति', जिसे उन्होंने फाड़ दिया. इसके बाद कच्ची सड़क चौकी के इंचार्ज विनोद चौधरी ने मेरा गिरेबान पकड़ लिया और मुझे मारते-पीटते रहे. उन्होंने गाली-गलौज भी की और कहा- 'अजान देनी है तो पाकिस्तान जाओ'.”
यह कहना है मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदीना चौक स्थित मदीना मस्जिद के मुअज्जिन इरफान का. दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में माइक पर अजान देने को लेकर यूपी पुलिस द्वारा मस्जिद के मुअज्जिन के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा है.
मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर मुअज्जिन इरफान के साथ हाथापाई करता दिखाई दे रहा है. आरोप है कि पुलिसकर्मी ने लाउडस्पीकर पर अजान देने को लेकर मुअज्जिन (मस्जिद में अजान देने वाला) के साथ मारपीट की, अभद्र भाषा में बात की और कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी भी की.
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मदीना चौक स्थित मदीना मस्जिद के मुअज्जिन इरफान और पुलिसकर्मी के बीच हुई बातचीत की वीडियो का स्क्रीनशॉट
फोटो-क्विंट हिंदी द्वारा प्राप्त
हालांकि इस मामले में मुअज्जिन पर भी पुलिस को धमकी देने का आरोप लगा है.
मुअज्जिन और उनके भाई दानिश ने इस घटना को पूरी तरह अपमानजनक और अस्वीकार्य बताया है. इरफान ने द क्विंट से कहा,
दानिश के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अजान को लेकर सवाल किए. इरफान ने उन्हें बताया कि "मस्जिद के पास चार माइक की अनुमति थी, जिनमें से तीन पहले ही हटा दिए गए हैं और फिलहाल केवल एक माइक इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी अनुमति मौजूद है. इसके बाद दरोगा ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए इरफान से कहा कि थाने चलो. इरफान ने कहा कि इस समय मस्जिद नहीं छोड़ सकता. इसी बात को लेकर वहां हाथापाई हो गई.”
मुअज्जिन इरफान बताते है,
यह ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर/माइक) के उपयोग से जुड़ा आधिकारिक आदेश/अनुमति पत्र है.
फोटो-क्विंट हिंदी द्वारा प्राप्त
मस्जिद के इमाम मोहम्मद मोमिन, जो पिछले 11 साल से यहां सेवा में हैं. उन्होंने द क्विंट से कहा "पुलिस अधिकारी विनोद चौधरी हमारे यहां एक जिम्मेदार पद पर हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने ऐसी हरकत की, जो नहीं करनी चाहिए थी." वह आगे कहते हैं,
घटना के बाद अब मोहम्मद इरफान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वे मीडिया से अपनी आपबीती बता रहे थे, लेकिन इसी दौरान उन्होंने कच्ची सड़क चौकी इंचार्ज विनोद चौधरी को धमकी दे दी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत मुअज्जिन मोहम्मद इरफान के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कर ली और उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें शुरू कर दीं.
इस मामले में सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया, "वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी देता हुआ दिख रहा है. इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है."
वहीं कच्ची सड़क चौकी इंचार्ज विनोद चौधरी पर मुअज्जिन से अभद्र भाषा में बात करने और कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणी के आरोपों पर द क्विंट ने मुजफ्फरनगर पुलिस की मीडिया सेल से बात की.
सब-इंस्पेक्टर अभिषेक ने कहा,
मुजफ्फरनगर में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के नेता मौलाना मुकर्रम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जिले की पुलिस द्वारा देर रात तक मस्जिद के इमाम और मुअज्जिन को परेशान किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं. उन्होंने मुजफ्फरनगर में घटी हालिया घटना का भी जिक्र करते हुए कहा,
इमाम मोहम्मद मोमिन ने देर रात धार्मिक स्थलों में पुलिस की दखलअंदाजी को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने द क्विंट से कहा, "अगर मस्जिद के इमाम या मुअज्जिन को रात के वक्त इस तरह परेशान किया जाएगा, तो यह बिल्कुल गलत है. अगर प्रशासन को हमसे कुछ पूछना है या किसी चीज में सहयोग चाहिए, तो वे दिन में आएं. जहां बुलाएंगे, हम वहां चले जाएंगे हमें कोई दिक्कत नहीं."
मोमिन ने पुष्टि की कि उन्होंने पहले भी हर तरह से प्रशासन का पूरा सहयोग किया है. उन्होंने कहा,
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह मामला उठाते हुए इसे धार्मिक भेदभाव बताया और इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.
अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, "बिना किसी सूचना, नोटिस, आदेश व घोषणा के जनपद मुजफ्फरनगर शहर, बुढ़ाना, खतौली, पुरकाजी, जानसठ व चरथावल कस्बों में पूर्व से निर्धारित ध्वनि – सीमा के अनुसार मस्जिदों में लगाये गये लाउडस्पीकरों को स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा बलपूर्वक हटाये जाने एवं मस्जिदों के इमामों, मुतवल्लियों व मुस्लिम समाज के साथ बदसलूकी किए जाने की घटना अत्यंत निंदनीय है, धार्मिक आधार पर हो रहे भेदभावपूर्ण पुलिसिया कृत्य पर तत्काल रोक लगाये जाने की मांग करता हूं."
मौर्य के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस ने कहा, "उच्चतम न्यायालय ने ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से ध्वनि विस्तारक यंत्रों के मानक निर्धारित किये हैं व नियम विरुद्ध ध्वनि विस्तारकों को हटाने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में पुलिस द्वारा मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर को नियमानुसार हटवाया गया है."