ADVERTISEMENTREMOVE AD

Ram Mandir पर बनी फिल्म नहीं, ये वायरल सीन 'तेजस' के हैं

कंगना रनौत की एक पुरानी फिल्म का वीडियो भी 2024 में राम मंदिर पर बनी फिल्म का बताकर वायरल हो रहा है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर (Ram Mandir) का उद्घाटन किया गया, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शामिल हुए. इस बीच सोशल मीडिया पर एक फिल्म के कुछ सीन वायरल हैं, जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत समेत कई अभिनेता दिख रहे हैं.

दावा: फिल्म के इन विजुअल्स को शेयर कर इसे 2024 में राम मंदिर पर बनी सबसे बड़ी फिल्म का बताया जा रहा है.

(यही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां, यहां और यहां देख सकते हैं.)

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? : नहीं, यह दावा पूरी तरह से सही नहीं है.

  • कंगना रनौत की फिल्म तेजस 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई थी. यह 2024 की फिल्म नहीं है.

  • फिल्म में राम मंदिर कहानी का हिस्सा जरूर है, लेकिन यह फिल्म पूरी तरह से राम मंदिर पर आधारित नहीं है.

  • फिल्म की कहानी के मुताबिक भारतीय वायु सेना के पायलट तेजस गिल एक भारतीय जासूस को बचाने के मिशन पर हैं, जिसके पास कुछ बेहद गोपनीय जानकारी है, फिल्म का केंद्र यही है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? वायरल वीडियो के कुछ विजुअल देखने के बाद हमें यह अंदाजा हुआ कि यह फिल्म तेजस है. इसकी जांच के लिए हमने तेजस फिल्म का ट्रेलर देखा. ट्रेलर देखकर हमें यकीन हो गया कि कंगना की फिल्म तेजस के सीन को ही 2024 में राम मंदिर पर बनी सबसे बड़ी फिल्म बताकर वायरल किया जा रहा है. IMD पर भी फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर यही दर्शाता है.

वायरल वीडियो में इस्तेमाल किए गए ज्यादातर सीन कंगना की तेजस फिल्म के एक्शन सीन है. इस फिल्म का एक अन्य ट्रेलर आप यहां भी देख सकते हैं.

इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर IMD पर भी मौजूद है. आप इसे यहां देख सकते हैं.

निष्कर्ष: 2024 में राम मंदिर पर बनी बताई जा रही सबसे बड़ी फिल्म के बताकर जो वीडियो वायरल हैं, वो असल में कंगना रनौत की फिल्म तेजस के सीन हैं. ये फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई थी.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×