ADVERTISEMENTREMOVE AD

Delhi Elections 2025: ओखला सीट को लेकर ये वायरल ओपिनियन पोल फेक है

Dilli Tak की एडिटर, अनुराधा तंवर ने द क्विंट को कंफर्म किया है कि चैनल ने ऐसा कोई सर्वे नहीं किया है.

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

दिल्ली में 5 फरवरी को जारी मतदान के बीच, सोशल मीडिया पर न्यूज चैनल दिल्ली तक (इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े चैनल) का एक ओपिनियन पोल वायरल हो रहा है. ये ग्राफिक दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट को लेकर है.

ग्राफिक में क्या है?: ओपिनियन पोल में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) उम्मीदवार, शिफा उर रहमान 50.15 फीसदी के साथ सबसे आगे हैं. उनके बाद 30.76% के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार मनीष चौधरी दूसरे नंबर पर हैं. 12.65% के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान तीसरे नंबर पर हैं और कांग्रेस उम्मीदवार अरीबा खान 4.33% के साथ चौथे नंबर पर हैं.

ये ग्राफिक वॉट्सऐप पर भी काफी शेयर किया जा रहा है. (इसी तरह के दूसरे दावों के आर्काइव्स को यहां और यहां देखा जा सकता है.)

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये दावा सच है ? : नहीं, ये दावा गलत है. दिल्ली तक की एडिटर ने द क्विंट को पुष्टि की है कि वायरल ग्राफिक फेक है.

हमें पड़ताल में क्या मिला ? :
सबसे पहले, हमने दिल्ली तक का सोशल मीडिया चेक किया और देखा कि क्या ये ग्राफिक किसी सोशल हैंडल पर शेयर हुआ है. हालांकि, हमें ये ग्राफिक नहीं मिला.

ये ग्राफिक ढूंढने के लिए हमने आज तक का पेज भी खंगाला, लेकिन हमें वहां भी ये ग्राफिक नहीं मिला.

दिल्ली तक का स्पष्टीकरण :
हमने दिल्ली तक की एडिटर, अनुराधा तंवर से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि ये ग्राफिक फेक है.

दिल्ली तक ने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट किया कि उन्होंने ऐसा कोई सर्वे नहीं किया है और ये वायरल ग्राफिक "फेक" है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हाल ही में, इंडिया टुडे के लोगो वाला प्री-पोल सर्वे का एक फेक ग्राफिक, जिसमें दिल्ली में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की गई थी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी वायरल हुआ था. आप उस फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ सकते हैं.

निष्कर्ष: दिल्ली तक के लोगो के साथ ओखला सीट पर ओपिनियन पोल का एक फेक ग्राफिक AIMIM उम्मीदवार को बढ़त दिखाने के झूठे दावे के साथ वायरल हो रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×