Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019'नेपाल छोड़ते मुसलमानों' के गलत दावे से वायरल है ये वीडियो

'नेपाल छोड़ते मुसलमानों' के गलत दावे से वायरल है ये वीडियो

पश्चिम बंगाल का वीडियो नेपाल का बताकर गलत दावे से वायरल है

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>दावा किया जा रहा है कि नेपाल से मुसलमानों का जबरन पलायन करवाया जा रहा है&nbsp;</p></div>
i

दावा किया जा रहा है कि नेपाल से मुसलमानों का जबरन पलायन करवाया जा रहा है 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम/Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बड़ी संख्या में भीड़ कहीं जाती दिख रही है. वीडियो में ज्यादातर लोगों के सिर पर वो टोपी है जो मुस्लिम समुदाय में पहनी जाती है.

दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो नेपाल का है, जहां चेतावनी के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग देश छोड़ रहे हैं.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम

क्या ये सच है ? : वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल के धनियाखाली का है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें एक बोर्ड दिखा, जिसमें Q Industrial लिखा दिख रहा था. गूगल सर्च करने पर हमें Q Industrial Park की ऑफिशियल वेबसाइट मिली, जहां से पता चला कि ये कंपनी पश्चिम बंगाल की है. वेबसाइट पर दिख रहा लोगो वायरल वीडियो के बोर्ड पर दिख रहे लोगो से मिल रहा था.

सिर्फ लोगो ही नहीं, वायरल वीडियो में दिख रहे बोर्ड पर लिखा नंबर अधूरा दिख रहा है. पर शुरुआती नंबर दोनों में 9874 देखे जा सकते हैं. इससे पुष्टि होती है कि ये Q Industrial Park का ही लोगो है.

वायरल वीडियो में दिख रहा लोगो

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम/Q Industrial Park

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

वेबसाइट से हमें पता चला कि इस कंपनी के इंडस्ट्रियल पार्क तीन लोकेशन पर हैं.

सोर्स : स्क्रीनशॉट/Q Industrial Park 

हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली जिससे ये पुष्टि होती हो कि Q Industrial Park की कोई भी ब्रांच नेपाल या किसी अन्य देश में है.

निष्कर्ष : ये पुष्टि नहीं होती कि वायरल वीडियो किस मौके और किस समय का है, लेकिन ये साफ है कि ये पश्चिम बंगाल का है न कि नेपाल का.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT