Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बुमराह की गेंद पर छक्का मारने को लेकर वैभव सूर्यवंशी का ये बयान असली नहीं

बुमराह की गेंद पर छक्का मारने को लेकर वैभव सूर्यवंशी का ये बयान असली नहीं

हर्षा भोगले के साथ हुए वैभव सूर्यवंशी के इंटरव्यू का हिस्सा एडिट कर शेयर किया जा रहा है

Siddharth Sarathe
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>दावा है कि सूर्यवंशी ने कहा कि उनका IPL का टारगेट बुमराह की गेंद पर छक्का मारना है</p></div>
i

दावा है कि सूर्यवंशी ने कहा कि उनका IPL का टारगेट बुमराह की गेंद पर छक्का मारना है

फोटो : स्क्रीनशॉट/फेसबुक/Altered by The Quint

advertisement

7 अप्रैल 2026 को IPL के एक मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने थे. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का मारकर सुर्खियां बटोरीं.

इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सूर्यवंशी को मशहूर कमेंटेटर हर्षा बोघले के सवालों के जवाब देते हुए दिखाया गया है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सूर्यवंशी ने कहा कि 2026 के IPL में उनका एक टारगेट बुमराह की पहली गेंद पर छक्का मारने का है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें.

क्या ये सच है ? : नहीं, वायरल वीडियो असली नहीं. वीडियो  BCCI Naman Awards 2026 का है. वैभव सूर्यवंशी का ये इंटरव्यू सच में हुआ था, लेकिन उन्होंने इंटरव्यू में ऐसी कोई बात नहीं कही जो वायरल वीडियो में दिखाया गया है. असली इंटरव्यू से एक क्लिप निकालकर उससे छेड़छाड़ की गई है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो के की-फ्रेम को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें पता चला कि ये वीडियो BCCI NAMAN AWARDS का है. Hotstar पर हमें इस इंटरव्यू का एक हिस्सा मिला.

हॉटस्टार पर वैभव सूर्यवंशी का असली इंटरव्यू

सोर्स : स्क्रीनशॉट/Hotstar

वीडियो में 7 मिनट पर कमेंटेटर हर्षा भोगले वैभव सूर्यवंशी से 2026 के IPL के गोल के बारे में सवाल करते हैं. पूछते हैं ऐसी कोई चीज है जो आप हासिल करना चाहो इस साल ?

जवाब में वैभव सूर्यवंशी कहते हैं कि ''ट्रॉफी जीतना है टीम के लिए, प्रैक्टिस अच्छी चल रही है और कॉन्फिडेंस अच्छा लग रहा है तो उम्मीद है इस बार ट्रॉफी हम लोग जीतेंगे.''

इसी जवाब के हिस्से को एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. जबकि असली वीडियो में इस पूरी बातचीत में वैभव ने कहीं नहीं कहा कि उनका टारगेट बुमराह की बॉल पर 6 छक्के मारने का है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के वीडियो को एडिट कर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT