Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अदभुत कैच पकड़ती क्रिकेटर का ये वीडियो असली नहीं AI से बना है

अदभुत कैच पकड़ती क्रिकेटर का ये वीडियो असली नहीं AI से बना है

वीडियो को भारतीय क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर का बताकर शेयर किया जा रहा है

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो भारतीय क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर का है</p></div>
i

दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो भारतीय क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर का है

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक/Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें भारतीय जर्सी में दिख रही क्रिकेटर छलांग लगाकर अपने शरीर को पुरी तरह घुमाकर अदभुत कैच पकड़ती दिख रही हैं. कुछ यूजर्स वीडियो को शेयर करते हुए ये भी दावा कर रहे हैं कि इसमें भारतीय क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर हैं.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

क्या ये सच है ? : वायरल वीडियो असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमने स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी हालिया खबरें देखीं, इनमें से किसी में भी भारतीय महिला क्रिकेटर की तरफ से लिए गए ऐसे किसी कैच का जिक्र नहीं था.

BCCI की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट्स, जहां अकसर इस तरह के मोमेंट्स के वीडियो पोस्ट होते हैं वहां भी पिछले एक साल के सभी पोस्ट हमने देखे. ऐसा कोई वीडियो हमें नहीं मिला.

वीडियो को AI पहचानने वाले टूल HIVE MODERATION पर जब हमने चेक किया, तो यहां से पुष्टि हुई कि ये असली नहीं बल्कि AI से बना है.

स्क्रीनशॉट/Hive Moderation

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष : कैच पकड़ती महिला क्रिकेटर का वायरल हो रहा वीडियो असली नहीं है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT