
advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इज़रायल के वर्तमान प्रभारी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी गई है. ये दावा ऐसे वक्त पर किया जा रहा है जब हाल में इज़रायल में हुए चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका था. दावे में कहा गया है कि ये घटना नेतन्याहू के चुनाव हारने के बाद हुई है.
कई यूजर्स ने वीडियो शेयर करते हुए AI चैटबोट Grok से भी खबर की पुष्टि करने को कहा है.
क्या ये सच है ? : नहीं, वायरल वीडियो नेतन्याहू पर हुए हमले का नहीं है. वीडियो 13 साल पुराना है. जब बुल्गारिया की टर्किश पार्टा के नेता अहमद दोगान पर हमला हुआ था.
हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिेए सर्च करने पर हमें न्यूज चैनल Onlooker UK पर यही वीडियो मिला. ये वीडियो वायरल क्लिप की तुलना में काफी क्लियर था. इस वीडियो को चैनल पर 19 जनवरी 2013 को अपलोड किया गया था.
बीबीसी समेत तमाम वैश्विक न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर अहमद दोगान पर हुए हमले की 13 साल पुरानी खबरें देखी जा सकती हैं.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि भाषण देते वक्त जिनपर हमला हुए वो बेंजामिन नेतन्याहू नहीं हैं.
सोर्स : स्क्रीनशॉट/Onlooker UK/Altered by The Quint
निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर 13 साल पुराने वीडियो को इस गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि ये बेंजामिन नेतन्याहू पर हुए हमले का है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)