
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रात के समय दूर एक बड़ा धमाका होता दिखाई दे रहा है और लोग वहां से भागते नजर आ रहे हैं. वीडियो को इस टेक्स्ट के साथ शेयर किया जा रहा है 'ईरान ने निगरानी कैमरों के डेटा का इस्तेमाल कर इज़राइल के कई इलाकों पर हमला किया है.'
कुछ यूजर्स यह भी दावा कर रहे हैं कि ये हमले इजराइल के खुफिया मुख्यालय, तेल टैंकर, सैन्य बैरक और मजबूत बंकरों को निशाना बनाकर किए गए.
क्या ये सच है ? : वायरल दावा गलत है. यह वीडियो नवंबर 2025 का है. इसमें अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स के पास एक इंडस्ट्रियल इलाके में हुआ धमाका दिख रहा है.
हमने सच कैसे पता लगाया ? : हमने वीडियो के फ्रेम निकालकर रिवर्स इमेज सर्च किया.
इससे हमें नवंबर 2025 का एक फेसबुक पोस्ट मिला, जिसमें इसी वीडियो के स्क्रीनशॉट थे. उस पोस्ट में बताया गया था कि ब्यूनस आयर्स के बाहर एक इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में हुआ बड़ा धमाका है.
पहले ये पोस्ट थाई भाषा में भी शेयर किया गया था
सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक
में चिली के एक न्यूज संस्थान Diario Estrategia की 15 नवंबर 2025 की रिपोर्ट भी मिली.
इस रिपोर्ट में यही वीडियो था और बताया गया कि इस धमाके में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
रिपोर्ट नवंबर 2025 में छपी थी
सोर्स : स्क्रीनशॉट/Diario Estrategia
कीवर्ड सर्च करने पर हमें अन्य मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं. The Hindu के मुताबिक, धमाका ब्यूनस आयर्स के एज़ेइज़ा इलाके की एक फैक्ट्री में हुआ था, जो एयरपोर्ट के पास है.
DW की रिपोर्ट में बताया गया है कि, आग फैलकर प्लास्टिक प्लांट और केमिकल वेयरहाउस तक पहुंच गई थी. इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे
निष्कर्ष : अर्जेंटीना का पुराना वीडियो शेयर कर यह गलत दावा किया जा रहा है कि यह ईरान के इजराइल पर हमले का वीडियो है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)