Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019चोर की पिटाई करती छात्राओं का वीडियो गलत सांप्रदायिक दावे से वायरल

चोर की पिटाई करती छात्राओं का वीडियो गलत सांप्रदायिक दावे से वायरल

मामले में आरोपी शख्स मुस्लिम समुदाय से नहीं है

Anika K
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>दावा है कि मुस्लिम शख्स को भगवा गमछा पहने पकड़ा गया</p></div>
i

दावा है कि मुस्लिम शख्स को भगवा गमछा पहने पकड़ा गया

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक/Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम शख्स भगवा कपड़ा पहनकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा है और हिंदू लड़की का मोबाइल चोरी कर रहा है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

क्या यह सच है?: नहीं, इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है.

हमें कैसे पता चला?: हमने वीडियो का Google Lens की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया. हमें एक न्यूज रिपोर्ट मिली, जिसमें यही वीडियो शेयर किया गया था.

  • 9 अगस्त को प्रकाशित The Free Press Journal की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के ग्वालियर की दो बहनों ने मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश कर रहे एक शख्स का पीछा किया.

  • दोनों बहनों ने स्कूटर से उसका पीछा कर उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और पुलिस को उसे पकड़ने में मदद की.

  • रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान पंजाब निवासी मनप्रीत के रूप में हुई है.

The Free Press Journal में छपी रिपोर्ट

सोर्स : The Free Press Journal/स्क्रीनशॉट/

  • कीवर्ड सर्च करने पर हमें Aaj Tak की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें इसी घटना के बारे में जानकारी दी गई है.

  • रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की दो बहनों ने मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे एक आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ा.

  • रिपोर्ट में बताया गया है कि पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई, जो पंजाब के जालंधर का रहने वाला है.

आज तक में छपी रिपोर्ट

सोर्स : स्क्रीनशॉट/Aaj Tak

ETV Bharat की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वालियर के पड़ाव थाने के थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि आरोपी का नाम मनप्रीत है.

ETV Bharat की रिपोर्ट

सोर्स : स्क्रीनशॉट/ETV Bharat

  • इनमें से किसी भी रिपोर्ट में घटना को कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं बताया गया है.

  • हमें Instagram यूजर india_today_mp की एक पोस्ट भी मिली, जिसमें एक पुलिस अधिकारी आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में बता रहे हैं.

हमने ग्वालियर पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी से भी बात की, जिन्होंने पुष्टि की कि इस घटना का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष : चोरी के आरोपी से हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर गलत सांप्रदायिक दावे से वायरल है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT