
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हनुमान भजन पर तालियां बजा रहे हैं और उन्हीं के बीच कुर्ता-पजामा और टोपी पहने एक शख्स भजन पर नाच रहा है. वीडियो को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का बताकर शेयर किया जा रहा है.
क्या ये दावा सच है ? : नहीं, वायरल वीडियो दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन का नहीं है. वीडियो प्रदर्शन शुरू होने के पहले से ही इंटरनेट पर उपलब्ध है.
हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए रिवर्स सर्च करने पर हमें 28 अप्रैल 2026 के इंस्टाग्राम पोस्ट में यही वीडियो मिला.
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके 6 जून 2026 को बॉस्टन से नई दिल्ली पहुंचे थे, इसके बाद ही ये प्रदर्शन शुरू हुआ.
चूंकि वीडियो 28 अप्रैल 2026 से ही इंटरनेट पर है, तो स्पष्ट है कि इसका प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है.
हम ये पुष्टि नहीं कर सके कि वीडियो किस जगह का है और किस तारीख को रिकॉर्ड हुआ था. लेकिन, ये साफ हो चुका है कि ये जंतर-मंतर पर हुए हालिया प्रदर्शन का नहीं.
निष्कर्ष : हनुमान भजन पर नाचते मुस्लिम शख्स का वीडियो जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन का नहीं है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)