Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019BJP नेता पर हमले का वीडियो, वसीम रिज्वी से मारपीट का बताकर वायरल

BJP नेता पर हमले का वीडियो, वसीम रिज्वी से मारपीट का बताकर वायरल

वसीम रिज्वी सुप्रीम कोर्ट में कुरान की 26 आयतें हटाने की याचिका दायर करने को लेकर विवादों में हैं

हिमांशी दहिया
वेबकूफ
Published:
सोशल मीडिया पर वीडियो को वसीम रिज्वी पर हमले का बताकर शेयर किया जा रहा है
i
सोशल मीडिया पर वीडियो को वसीम रिज्वी पर हमले का बताकर शेयर किया जा रहा है
फोटो: Altered by Quint 
✕

advertisement

बीजेपी विधायक अरुण नारंग पर पंजाब में किसानों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज्वी पर हुए हमले का बताकर शेयर किया जा रहा है. सैय्यद वसीम रिज्वी ने हाल में कुरान की 26 आयातों को हटाने के लिए सुप्रीम में एक याचिका दायर की थी.

दावा

वीडियो के साथ शेयर किया जा रहा कैप्शन है - वसीम रिज्वी की हालत देखो

पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करेंसोर्स: स्क्रीनशॉट/फेसबुक
पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करेंसोर्स: स्क्रीनशॉट/फेसबुक
पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करेंसोर्स: स्क्रीनशॉट/फेसबुक
सोर्स: स्क्रीनशॉट/फेसबुक
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पड़ताल में हमने क्या पाया

यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज्वी सुप्रीम कोर्ट में कुरान की 26 आयतें हटाने की याचिका दायर करने को लेकर विवादों में हैं. रिज्वी का दावा है कि ये आयतें हिंसा को बढ़ावा देती हैं. ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं है, जिससे पुष्टि होती हो कि वसीम रिज्वी के साथ प्रदर्शनकारियों ने मारपीट की है.

हमने वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया. टाइम्स ऑफ इंडिया और इंडिया टुडे वेबसाइट पर 28 मार्च को अपलोड किया गया वीडियो हमें मिला.

इन रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में बीजेपी विधायक अरुण नारंग पर गुस्साए किसानों के हमले का है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब नारंग स्थानीय नेताओं के साथ मलोट में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे, तो उन्हें प्रदर्शनकारी किसानों ने घेर लिया और उनपर स्याही फेंक दी.

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्विटर पर इस हमली की निंदा की थी.

मतलब साफ है - बीजेपी विधायक पर किसानों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT