Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ब्राजील के इस वीडियो से हिंदू-मुस्लिम विवाद पैदा करनी की साजिश

ब्राजील के इस वीडियो से हिंदू-मुस्लिम विवाद पैदा करनी की साजिश

सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ किया जा रहा दावा झूठा है

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Published:
सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ किया जा रहा दावा झूठा है
i
सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ किया जा रहा दावा झूठा है
(फोटो: द क्विंट)
✕

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में एक हिंदू लड़की के साथ पहले मुस्लिम पुरुषों ने बलात्कार किया और फिर उसे बेरहमी से मार दिया गया. साथ ही ये भी आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है क्योंकि जिस एरिया में ये घटना हुई है, वो मुस्लिम बहुल इलाका है.

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा जा रहा है-ं

राजस्थान की एक हिंदू लड़की से कुछ मुसलमान लड़कों ने बलात्कार किया और फिर लड़की को बड़ी बेरहमी से मार डाला. वहां की पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है क्योंकि जहां के वो लड़के हैं वहां मुसलमानों की आबादी ज्यादा है. कहां गई सरकार और कहां गए बेटी बचाओ का नारा देने वाले.. मैं हाथ जोड़ता हूं इस वीडियो को इतना फैलाओ की इसकी आवाज मीडिया वालों और सरकार तक पहुंचे. क्योंकि ये हुआ है वो कल आपके साथ भी हो सकता है, इसकी जगह अपनी बहन को रख कर देखो और क्या करना चाहिए ऐसे लोगों के साथ ? आप से हाथ जोड़कर विनती है कि ये वीडियो हर ग्रुप में दिखना चाहिए. इसकी आवाज हिंदुस्तान के सभी लोगों को सुनाई देनी चाहिए.
(फोटो: Altered by The Quint)  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

दावा- कितना सच, कितना गलत?

सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ किया जा रहा दावा झूठा है. सबसे पहली बात वीडियो राजस्थान का नहीं बल्कि ब्राजील का है. दूसरी बात, ये घटना हिंदू लड़की को मारने वाले मुस्लिम पुरुषों की नहीं है. ये वारदात एक 19 साल की ब्राजीलियाई युवती की है, जिसकी साल 2018 में एक ड्रग गिरोह ने हत्या कर दी थी.

काफी सर्च करने के बाद, इसी घटना पर हमें ब्राजीलियाई न्यूज पोर्टल, G1 का एक लेख मिला, जो 30 जनवरी 2018 को पब्लिश किया गया था. यहां बताया गया है कि ये महिला 9 जनवरी 2018 को लापता हो गई थी.

(फोटो: Altered by The Quint)  

26 जनवरी 2018 को पुलिस ने एक जब्त मोबाइल फोन के जरिए पता लगाया कि इस हत्या के लिए जिम्मेदार कौन है. दरअसल,महिला को एक ड्रग गिरोह ने मार डाला था.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT