Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली के उत्तम नगर में हुई हिंसा से जुड़ा नहीं है यह वायरल वीडियो

दिल्ली के उत्तम नगर में हुई हिंसा से जुड़ा नहीं है यह वायरल वीडियो

यह वीडियो दिल्ली के उत्तम नगर का नहीं है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>दिल्ली के उत्तम नगर में हुई हिंसा से जुड़ा नहीं है यह वायरल वीडियो</p></div>
i

दिल्ली के उत्तम नगर में हुई हिंसा से जुड़ा नहीं है यह वायरल वीडियो

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी में और कुछ सादे कपड़ों में कुछ लोगों को रस्सी से बांधकर परेड कराते हुए उनके साथ मार पीट कर रहे हैं.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "दिल्ली के उत्तम नगर में जो दंगा हो रहा था उस दंगे को करवाने वालों को पुलिस ने हिरासत में लेकर अच्छी खातिर दारी की है."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

(ऐसा ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो दिल्ली के उत्तम नगर का नहीं है.

  • यह वीडियो गुजरात के पाटन जिले की चाणस्मा तालुका का है, और इसमें पुलिस उन लोगों को परेड करा रही है जिन्होंने झिलिया गांव में एक फार्महाउस पर हमला किया था और तोड़फोड़ की थी.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो Times Now की 19 मार्च 2026 की इस न्यूज रिपोर्ट में मिली जिमसें इस वीडियो को गुजरात के पाटन का बताया गया था.

  • इस रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो चाणस्मा तालुका के झिलिया गांव का था जहां हथियारों से लैस एक भीड़ ने एक फार्म हाउस में तोड़फोड़ की थी और इस भीड़ के कारण पुलिस को भी वहां से भागना पड़ा था.

  • इस मामले में कार्रवाई करते हुए हमलावरों को पकड़ लिया गया था और पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों का जुलूस निकाला था इसके साथ ही, आरोपियों को सरेआम सड़क पर पीटा भी गया था.

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Times Now)

  • इसके सिवा हमारी सर्च में हमें ABP न्यूज की गुजराती न्यूज वेबसाइट ABP अस्मिता की 19 मार्च 2026 की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य दिखाई दे रहे थे.

दोनों वीडियो में समानताओं को यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

ABP अस्मिता में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक, "पाटन पुलिस ने पाटन जिले के चांसमा का झिलिया गांव में हुई हिंसा के एक मामले में तीन दिन बाद, उपद्रव मचाने वाले आरोपियों का एक सार्वजनिक जुलूस निकाला. पुलिस ने उन 18 गुंडों का जुलूस निकाला है जिन्होंने चाणस्मा शहर में हिंसा फैलाई थी."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इसके सिवा हमने देखा कि वायरल वीडियो पर IBN News 24 X 7 का वाटर मार्क लगा हुआ था, इन रिपोर्ट्स से मिली जानकारी को मिलाकर हमने इस वॉटरमार्क को कीवर्ड की तरह इस्तेमाल किया और इंटरनेट पर सर्च किया.

  • हमारी सर्च में हमें IBN News 24x7 की यह फेसबुक पोस्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो था और इसमें लिखा था कि, "चाणसमा के जीलिया हमले मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई."

इस पोस्ट को यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

उत्तम नगर में क्या हुआ था ? मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 4 मार्च 2026 को, "उत्तम नगर की JJ कॉलोनी में होली समारोह के दौरान दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुई एक मामूली कहा-सुनी ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जिसके नतीजन तरुण नाम के 26 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई थी. इस घटना के कारण इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था."

वायरल वीडियो का उत्तम नगर में हुई घटना से कोई संबंध नहीं है.

निष्कर्ष: गुजरात के पाटन में आरोपियों की परेड निकालकर पुलिस के मारपीट करने के वीडियो को दिल्ली के उत्तम नगर का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT