Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार में दिनदहाड़े शख्स पर गोली चलने का नहीं है ये वीडियो

बिहार में दिनदहाड़े शख्स पर गोली चलने का नहीं है ये वीडियो

न ही ये वीडियो हाल का है, और न ही इसका बिहार या भारत के किसी दूसरे राज्य से संबंध है.

अभिषेक आनंद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>बिहार में दिन दहाड़े हुए हमले का है ये वीडियो</p></div>
i

बिहार में दिन दहाड़े हुए हमले का है ये वीडियो

फोटो : Altered by The Quint

✕

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइकसवार, एक व्यक्ति को गोली मार रहा है. वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि ये हालिया घटना बिहार (Bihar) की है.

दावे में और क्या कहा गया ? :
इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स ने दावा किया है कि पीड़ित व्यक्ति का नाम पवन दुसाध है और उसे दिनदहाड़े गोली मार दी गई. यूजर्स ने घटना को लेकर राज्य सरकार की भी आलोचना की है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

(इसी तरह के दूसरे दावों के आर्काइव्स को यहां और यहां देखा जा सकता है.)

क्या है सच्चाई ? : ये घटना अक्टूबर 2024 की है, जब ब्राजील के João Pessoa में Gabriel Júnior de Oliveira Medeiros नाम के शख्स को गोली मार दी गई थी. इससे ये दावा झूठा साबित होता है.

हमें कैसे पता चली सच्चाई ? : हमने वीडियो को कई कीफ्रेम्स में बांटा और उनमें से कुछ पर रिवर्स इमेज सर्च किया.

  • एक गूगल लेंस सर्च की मदद से हमें समान विजुअल मिला, जिसे अक्टूबर 2024 में 'NBN PARAÍBA' की एक रिपोर्ट में पब्लिश किया गया था.

  • इसके मुताबिक, 22 साल के शख्स को ब्राजील के João Pessoa में बाइक चलाते वक्त गोली मार दी गई थी. पीड़ित शख्स मोटरसाइकिल कोरियर के रूप में काम करता था.

  • सिविल पुलिस ने कथित तौर पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है.

  • पुलिस चीफ Giovani Giacomelli के मुताबिक, पीड़ित का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं था.

रिपोर्ट 4 अक्टूबर 2024 को पब्लिश हुई थी 

दूसरी रिपोर्ट्स: 'O POVO PB' की एक न्यूज रिपोर्ट में पीड़ित की पहचान 22 साल के Gabriel Júnior de Oliveira Medeiros के रूप में हुई है.

निष्कर्ष: इससे साफ होता है कि वीडियो पुराना है और इसका बिहार या भारत के दूसरे राज्यों से कोई संबंध नहीं है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT