Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019UP के पूर्व CM ‘नेताजी’ नहीं, MLC मुलायम सिंह यादव का हुआ है निधन

UP के पूर्व CM ‘नेताजी’ नहीं, MLC मुलायम सिंह यादव का हुआ है निधन

पार्टी के एक प्रवक्ता ने क्विंट को कंफर्म किया है कि अखिलेश यादव के पिता स्वस्थ्य हैं.

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Published:
(फोटो: Altered by Quint)
i
null
(फोटो: Altered by Quint)
✕

advertisement

समाजवादी पार्टी (SP) के नेता और उत्तर प्रदेश की औरैया से एमएलसी, मुलायम सिंह यादव का 5 अक्टूबर को निधन हो गया. इसके बाद, सोशल मीडिया पर कंफ्यूजन में, SP सुप्रीमो और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की खबरें चलने लगीं. पार्टी के एक प्रवक्ता ने क्विंट को कंफर्म किया है कि अखिलेश यादव के पिता जिंदा हैं और स्वस्थ्य हैं.

दावा

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पूर्व सीएम की फोटो शेयर कर लिखा कि उनका निधन हो गया है.

(स्क्रीनशॉट: फेसबुक)
(स्क्रीनशॉट: फेसबुक)
(स्क्रीनशॉट: ट्विटर)
(स्क्रीनशॉट: ट्विटर)

ये दावा, विकिपीडिया के हिंदी वर्जन पर भी अपलोड किया गया, जिसे बाद में हटा लिया गया.

(स्क्रीनशॉट: विकिपीडिया)

हमें जांच में क्या मिला?

हमने पाया कि औरैया से SP नेता का निधन हुआ है, न कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का.

पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट से दिवंगत नेता की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी दी.

अखिलेश यादव ने भी उनकी फोटो पोस्ट करते हुए श्रद्धांजलि दी और उन्हें 'नेता जी' का पुराना साथी बताया.

क्विंट से बात करते हुए, पार्टी के प्रवक्ता, अनुराग भदौरिया ने कंफर्म किया कि यूपी के पूर्व सीएम स्वस्थ्य हैं.

“मुलायम सिंह यादव, जिनका निधन हुआ है, वो हमारी पार्टी से MLC थे. नेताजी जिंदा हैं.”
अनुराग भदौरिया, SP प्रवक्ता

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी, अपर्णा बिष्ट यादव ने भी ट्विटर पर सफाई दी और बताया कि 'नेताजी' स्वस्थ्य हैं.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT