Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019वायरल तस्वीर में आदित्य ठाकरे के साथ रिया चक्रवर्ती नहीं हैं

वायरल तस्वीर में आदित्य ठाकरे के साथ रिया चक्रवर्ती नहीं हैं

वायरल तस्वीर को फेसबुक और ट्विटर पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Published:
वायरल तस्वीर को फेसबुक और ट्विटर पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है
i
वायरल तस्वीर को फेसबुक और ट्विटर पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है
(फोटो: Quint) 
✕

advertisement

बॉलीवुड एक्टर दिशा पाटनी और महाराष्ट्र के विधायक आदित्य ठाकरे की एक फोटो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि वो रिया चक्रवर्ती और आदित्य की है. साथ ही ये कहा जा रहा है कि इसी वजह से सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच CBI को ट्रांसफर नहीं की जा रही.

दावा

वायरल तस्वीर को फेसबुक और ट्विटर पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. कई यूजर ने इसे शेयर किया और लिखा: “जब उद्धव ठाकरे का बेटा सुशान्त_सिंह की गर्लफ्रेंड रिया_चक्रवर्ती के साथ घुम रहा है - तब कहाँ से सुशांत सिंह की हत्या की CBI जांच होगी ? जानबूजकर नहीं करेगा बाळसाहेब ठाकरे कुटुंबकेउपर संपूर्ण मराठी व्यक्तीकें विश्र्वास का घात हैं (sic)”

(फोटो: स्क्रीनशॉट/Twitter)
(फोटो: स्क्रीनशॉट/FB)
(फोटो: स्क्रीनशॉट/FB)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमें क्या मिला?

वायरल तस्वीर को देखने से ही पता चल रहा है कि आदित्य ठाकरे के साथ कार में दिशा पाटनी बैठी हैं, रिया चक्रवर्ती नहीं.

“Disha Patani with Aaditya Thackeray” कीवर्ड डालकर गूगल सर्च करने से हमें कई न्यूज रिपोर्ट मिलीं, जिसमें ये तस्वीर इस्तेमाल हुई थी.

(फोटो: स्क्रीनशॉट/TOI)

मिड-डे की एक रिपोर्ट में भी ये तस्वीर इस्तेमाल हुई है और इसका डिस्क्रिप्शन लिखा था कि दिशा और आदित्य को एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया. \

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT