Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राहुल गांधी के भगवान राम का अपमान करने का दावा गलत है

राहुल गांधी के भगवान राम का अपमान करने का दावा गलत है

वायरल वीडियो में राहुल गांधी श्री राम की नहीं बल्कि नए बिल VB-G RAM G के बारे में बात कर रहे हैं.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>राहुल गांधी के भगवान राम का अपमान करने का दावा गलत है</p></div>
i

राहुल गांधी के भगवान राम का अपमान करने का दावा गलत है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस क्लिप में वह लडखकड़ाते हुए पूछते हैं कि, 'नाम ही नहीं जानता हूं इसका, जी ग्राम जी पता नहीं क्या.'

दावा: इस क्लिप को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने राम जी का अपमान किया है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

(ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव यहां और यहां देख सकते हैं.)

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो में राहुल गांधी श्री राम की नहीं बल्कि नए बिल VB-G RAM G के बारे में बात कर रहे हैं.

  • हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें राहुल गांधी ने श्री राम के अपमान में बातें कही हो.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट या सोर्स नहीं मिला जिससे यह पुष्टि हो सके कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसी पब्लिक मीटिंग में श्री राम का अपमान किया है.

  • हालांकि इस क्लिप में राहुल गांधी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "ग्राम जी पता नहीं क्या, इस नए लॉ (कानून) का नाम क्या है ? मैं नाम ही नहीं जनता हूं इसका ? फिर वह दर्शकों से पूछते हैं, क्या है ? जी ग्राम जी क्या है ?

  • इस दौरान राहुल गांधी ने किसी भी समय "राम" शब्द का जिक्र नहीं किया और इसके बजाय बार-बार "ग्राम" कहा था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
  • वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करने पर हमें वीडियो का एक लंबा और ओरिजिनल वर्जन मिला, जिसे 22 जनवरी, 2026 को इंडियन नेशनल कांग्रेस के ऑफिशियल YouTube चैनल पर अपलोड किया गया था.

  • यह वीडियो कांग्रेस के MNREGA को लेकर किए गए कार्यक्रम का था जिसको बदलकर अब VB-G RAM G कर दिया गया है.

  • इस वीडियो के 39:40 मिनट पर राहुल गांधी BJP की नीतियों की आलोचना करते हुए दिख रहे हैं, वह कृषि कानूनों, नोटबंदी और GST जैसी नीतियों की आलोचना करते हुए VB-G RAM G बिल का जिक्र करते हैं.

  • VB-G RAM G बिल का जिक्र करते हुए वह कहते हैं कि उन्हें कानून का सही नाम याद नहीं आ रहा है और वह बार-बार इसे "ग्रामजी" कहते हैं.

  • इससे यह साफ होता है कि राहुल गांधी न तो भगवान राम का जिक्र कर रहे थे और न ही उन पर कोई टिप्पणी की है.

निष्कर्ष: राहुल गांधी का वीडियो इन भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है कि उन्होंने भगवान राम का अपमान किया है.

(अगर आपक पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT