
advertisement
सोशल मीडिया पर भारी जनसैलाब का एक वीडियो वायरल है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली के जंतर - मंतर का है, जहां आरक्षण और UGC गाइडलाइन के विरोध में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं.
यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें.
क्या ये सच है ? : नहीं, वायरल वीडियो आरक्षण विरोधी प्रदर्शन का नहीं, ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में परंपरागत रूप से निकलने वाली रथ यात्रा का है.
हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें 18 जुलाई के एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इस वीडियो का क्लियर वर्जन मिला. कैप्शन में वीडियो को जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा का बताया गया था.
हमने Google Street View पर जगन्नाथ पुरी मंदिर की लोकेशन देखी, इसके विजुअल्स को वायरल वीडियो से मिलाने पर साफ हो रहा है कि ये वीडियो जगन्नाथ पुरी का ही है.
वीडियो और Google Street View का मिलान
निष्कर्ष : जगन्नाथ पुरी के वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)