Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पीएम मोदी के 320 बार ऐप्सटीन आइलैंड जाने के वायरल दावे का सच

पीएम मोदी के 320 बार ऐप्सटीन आइलैंड जाने के वायरल दावे का सच

ऐप्सटीन फाइल्स में पीएम मोदी के नाम का जिक्र 2017 के उनके इजरायली दौरे को लेकर है, वायरल दावा सच नहीं

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>ऐप्सटीन फाइल्स को लेकर पीएम मोदी से जुड़ा ये दावा वायरल है</p></div>
i

ऐप्सटीन फाइल्स को लेकर पीएम मोदी से जुड़ा ये दावा वायरल है

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X/Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के चर्चित ऐप्सटीन फाइल्स में सामने आया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐप्सटीन आईलैंड पर 320 से ज्यादा बार गए थे.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X

क्या वायरल दावा सच है ? : ऐप्सटीन फाइल्स की सार्वजनिक की गई जानकारी में एक ईमेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र है. लेकिन, नरेंद्र मोदी खुद ऐप्सटीन आइलैंड गए थे, ऐसी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. ये दावा पूरी तरह बेबुनियाद है.

क्या है ऐप्सटीन फाइल्स ? : ऐप्सटीन फाइल्स उन दस्तावेजों का संग्रह है जो अमेरिकी कारोबारी जेफ्री ऐपस्टीन के खिलाफ नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मामलों की जांच से जुड़े हैं. इन फाइलों में अदालत के रिकॉर्ड, गवाहों के बयान और जांच एजेंसियों के कई अन्य दस्तावेज शामिल हैं. ऐप्सटीन फाइल में दुनिया भर के कई प्रभावशाली राजनेताओं, कारोबारियों और सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए हैं, हालांकि किसी का नाम दर्ज होना अपने आप में अपराध में संलिप्तता का प्रमाण नहीं माना जाता. जेफ्री एपस्टीन की 2019 में जेल में मौत हो गई थी.

हमने वायरल दावे का सच कैसे पता लगाया ? : सबसे पहले हमने ऐप्सटीन फाइल्स को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में छपी विश्वसनीय रिपोर्ट्स की जांच की. खासकर वो रिपोर्ट्स जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र हो.

हमें ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्ट कॉर्पोरेशन की फरवरी 2026 की रिपोर्ट मिली, इस रिपोर्ट में मलेशिया के प्रधानमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री का नाम सामने आने का जिक्र है. रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का जिक्र ऐप्सटीन फाइल्स में सामने आए कुछ ईमेल में मिला है. इन ईमेल में पीएम मोदी के 2017 के इजरायली दौरे का जिक्र है. ईमेल में खुद जेफ्री एप्सटीन ने पीएम के इजरायली दौरे को लेकर टिप्पणी की थी.

ABC की रिपोर्ट

सोर्स : स्क्रीनशॉट/Australian Broadcasting Corporation

हमने अन्य अंतरर्राष्ट्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट्स देखीं, कहीं भी ऐसा जिक्र नहीं मिला जिससे वायरल दावे की पुष्टि होती हो.

भारत सरकार ने भी ऐप्सटीन फाइल्स में पीएम मोदी के नाम का जिक्र होने को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया था. इस स्पष्टीकरण में भी यही लिखा था कि पीएम मोदी के 2017 में हुए इजरायली दौरे के जिक्र के अलावा इन फाइल्स में कहीं भी प्रधानमंत्री का जिक्र नहीं है. आगे इस मामले को लेकर किए जा रहे सभी दावों और कयासों को बेबुनियाद बताया गया है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा सच नहीं है कि ऐप्सटीन फाइल्स में सामने आया है कि पीएम मोदी 320 से ज्यादा बार ऐप्सटीन आइलैंड गए थे.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT